PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
Posted On:
08 DEC 2021 6:36PM by PIB Delhi
- राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 130 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं
- वर्तमान में 93,733 सक्रिय मामले, 555 दिनों में सबसे कम
- सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम, वर्तमान में 0.27 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से न्यूनतम
- संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.36 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से उच्चतम
- बीते 24 घंटे में 95,25 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,40,89,137 हुई
- बीते 24 घंटे में देश में 8,439 नये मामले दर्ज किये गए
- दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.70 प्रतिशत, पिछले 65 दिनों से 2 प्रतिशत से कम
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.76 प्रतिशत, पिछले 24 दिनों से 1 प्रतिशत से कम
- अब तक कुल 65.06 करोड़ जांच की गयी
|
#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona
PRESS INFORMATION BUREAU
MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING
GOVERNMENT OF INDIA
******
कोविड-19 अपडेट
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 130 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं
बीते चौबीस घंटों में 73 लाख से अधिक टीके लगाए गए
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.36 प्रतिशत
पिछले 24 घंटों में 8,439 नए रोगी सामने आए
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 93,733 है, 555 दिनों में सबसे कम मामले
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (0.76 प्रतिशत), बीते 24 दिनों से 1 प्रतिशत से कम
पिछले 24 घंटों में 73,62,000 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 130 करोड़ के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,35,05,139 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,03,84,977
|
दूसरी खुराक
|
95,63,730
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,83,81,800
|
दूसरी खुराक
|
1,66,23,661
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
47,10,59,550
|
दूसरी खुराक
|
25,23,53,394
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
18,77,74,682
|
दूसरी खुराक
|
12,84,68,102
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
11,74,85,990
|
दूसरी खुराक
|
8,33,24,089
|
कुल
|
1,29,54,19,975
|
पिछले 24 घंटों में 9,525 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,40,89,137 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.36 प्रतिशत है। मार्च 2020 के बाद से ये अधिकतम है।
केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 41 दिनों से लगातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में 8,439 नए मरीज सामने आए हैं।
वर्तमान में 93,733 सक्रिय रोगी हैं। यह 555 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.27 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,13,130 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 65.06 करोड़ (65,06,60,144) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.76 प्रतिशत है जो पिछले 24 दिनों से लगातार 1 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.70 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 65 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 100 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1779121
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्धता पर अपडेट
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 139 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 19.19 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद
केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
|
|
वैक्सीन की खुराकें
|
(8 दिसंबर, 2021 तक)
|
|
|
अब तक हुई आपूर्ति
|
1,39,51,88,670
|
शेष टीके
|
19,19,03,551
|
|
|
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 139 करोड़ से अधिक (1,39,51,88,670) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 19.19 करोड़ से अधिक (19,19,03,551) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।
जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1779095
महत्वपूर्ण ट्वीट्स
**********
एमजी/एएम/डीवी
(Release ID: 1779466)