युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सरकार ने पिछले पांच वर्षों के दौरान पुरुष हॉकी टीम के ऊपर 65 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं: श्री अनुराग ठाकुर

प्रविष्टि तिथि: 02 DEC 2021 5:09PM by PIB Delhi

सरकार ने पिछले पांच साल के दौरान पुरुष हॉकी टीम पर 65 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। 2016 -17 से 2020-21 तक अर्थात बीते पांच वर्षों के दौरान सीनियर हॉकी पुरुष टीम पर 45.05 करोड़ रुपये और जूनियर हॉकी पुरुष टीम पर 20.23 करोड़ रुपये कोचिंग कैंप, विदेशी प्रतियोगिताओं, घरेलू प्रतियोगिताओं, कोचों के वेतन, उपकरण आदि पर खर्च किए गए हैं।

इसके अलावा, 2016-17 से खेलो इंडिया योजना के तहत हॉकी के लिए 103.98 करोड़ रुपये की 20 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

यह जानकारी युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

एमजी/एएम/एनके/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1777376) आगंतुक पटल : 418
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil