PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 26 NOV 2021 5:20PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 120.27 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.33 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से सर्वोच्च
  • बीते 24 घंटे में 9,868 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,39,77,830 हुई
  • बीते 24 घंटे में देश में 10,549 नये मामले दर्ज किये गए
  • भारत में फिलहाल 1,10,133 सक्रिय मामले
  • सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम, वर्तमान में 0.32 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से न्यूनतम
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.89 प्रतिशत, पिछले 53 दिनों से 2 प्रतिशत से कम
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.89 प्रतिशत, पिछले 12 दिनों से 1 प्रतिशत से कम
  • अब तक कुल 63.71 करोड़ जांच की गयी

 

#Unite2FightCorona                                   #IndiaFightsCorona

 

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

 

 

Image

Image

 

 

कोविड-19 अपडेट

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 120.27 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

बीते चौबीस घंटों में 83.88 लाख से अधिक टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.33 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 10,549 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,10,133 है

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (0.89 प्रतिशत), बीते 12 दिनों से 1 प्रतिशत से कम

 

पिछले 24 घंटों में 83,88,824 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड 19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 120.27 करोड़ (1,20,27,03,659) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,24,56,121 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,83,059

दूसरी खुराक

94,47,649

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,77,537

दूसरी खुराक

1,64,07,467

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

45,05,30,789

दूसरी खुराक

20,77,73,074

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

18,27,51,818

दूसरी खुराक

11,58,74,508

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

11,44,49,607

दूसरी खुराक

7,67,08,151

कुल

1,20,27,03,659

 

पिछले 24 घंटों में 9,868 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,39,77,830 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.33 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0029VWJ.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 152 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 10,549 नए मरीज सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003UIVG.jpg

वर्तमान में 1,10,133 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.32 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004DLZ1.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,81,246जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 63.71 करोड़ (63,71,06,009) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.89 प्रतिशत है जो पिछले 12 दिनों से लगातार 1 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.89 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 53 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 88 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0052CRL.jpg

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1775369

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 133 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 22.70 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

 

वैक्सीन की खुराकें

(26 नवंबर, 2021 तक)

 

 

अब तक हुई आपूर्ति

1,33,44,55,000

 

शेष टीके

22,70,43,626

 

 

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 133 करोड़ से अधिक (1,33,44,55,000) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 22.70 करोड़ से अधिक (22,70,43,626) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1775370

**********

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1775394) Visitor Counter : 247