प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री 18 नवंबर को 'निर्बाध ऋण प्रवाह और आर्थिक विकास के लिए तालमेल बनाना' विषय पर सम्मेलन को संबोधित करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 18 NOV 2021 10:44AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 18 नवंबर 2021 को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली के अशोक होटल में'निर्बाध ऋण प्रवाह और आर्थिक विकास के लिए तालमेल बनाना' विषय पर आयोजित सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा यह सम्मेलन 17-18 नवंबर 2021 को आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में विभिन्न मंत्रालय, बैंक, वित्तीय संस्थान और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री भी मौजूद रहेंगी।

 

एमजी/एएम/जेके                                                           

 


(रिलीज़ आईडी: 1772846) आगंतुक पटल : 354
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , Assamese , Gujarati , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Odia , Tamil , Kannada , Malayalam