स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 107.63 करोड़ के पार


पिछले 24 घंटों में 30.90 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

मौजूदा रिकवरी दर इस समय 98.23 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में 12,885 दैनिक नये मामले दर्ज

भारत का सक्रिय केसलोड (1,48,579) 253 दिनों में न्यूनतम है

साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर (1.17 प्रतिशत) पिछले 41 दिनों से दो प्रतिशत से कम पर कायम

प्रविष्टि तिथि: 04 NOV 2021 10:44AM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 30,90,920 लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 107.63 करोड़ (1,07,63,14,440) के पार पहुंच गया। इसे 1,08,50,694 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,79,479

दूसरी खुराक

92,50,239

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,72,253

दूसरी खुराक

1,59,98,007

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

42,26,22,413

दूसरी खुराक

14,77,14,520

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

17,58,96,942

दूसरी खुराक

9,81,31,225

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

11,03,49,903

दूसरी खुराक

6,75,99,459

योग

1,07,63,14,440

पिछले 24 घंटों में 15,054 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,37,12,794 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.23 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001D5FD.png

लगातार 130 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 12,885 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002F6WO.png 

इस समय सक्रिय केसलोड 1,48,579 है, जो 253 दिनों में न्यूनतम है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 0.43 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003XX6V.png

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 10,67,914 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 61.23 करोड़ से अधिक (61,23,46,767) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 1.17 प्रतिशत है, जो पिछले 41 दिनों में दो प्रतिशत से नीचे कायम हैदैनिक पॉजीटिविटी दर 1.21 प्रतिशत है। वह भी पिछले 31 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 66 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004O8CP.png


 

 

एमजी/एमएम/एकेपी


(रिलीज़ आईडी: 1769412) आगंतुक पटल : 414
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Gujarati , Tamil , Malayalam