स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कोविड-19 अपडेट

प्रविष्टि तिथि: 03 NOV 2021 9:08AM by PIB Delhi

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 107.29 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं

पिछले 24 घंटे में 11,903 नए मामले सामने आये

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.22% है; जो मार्च 2020 के बाद सबसे उच्च स्तर पर है

पिछले 24 घंटों में 14,159 कोविड रोगी ठीक हुए; स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 3,36,97,740 हो चुकी है

सक्रिय मामलों की संख्या कुल मरीजों का 1% से भी कम हिस्सा है, वर्तमान में यह 0.44% है; जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है

फिलहाल देश में कोविड रोगियों की संख्या 1,51,209 है; जो पिछले 252 दिनों में सबसे न्यूनतम है

दैनिक पॉजिटिविटी दर पिछले 30 दिनों से (1.11%) 2% से नीचे बनी हुई है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पिछले 40 दिनों से (1.18%) 2% से कम बनी हुई है

अब तक 61.12 करोड़ कोविड नमूनों की जांच हो चुकी है

 

एमजी/एएम/एनके


(रिलीज़ आईडी: 1769128) आगंतुक पटल : 388
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu