निर्वाचन आयोग
azadi ka amrit mahotsav

विधान सभा के सदस्यों (विधायकों) द्वारा महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए उपचुनाव के संबंध में

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2021 1:15PM by PIB Delhi

महाराष्ट्र विधान परिषद में एक आकस्मिक रिक्ति है जिसे महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्यों द्वारा उपचुनाव के जरिये भरा जाना है।

1. रिक्ति का विवरण इस प्रकार है:

क्रम संख्या

सदस्य का नाम

चुनाव का स्वरूप

रिक्ति की तिथि और कारण

कार्यकाल

1.

श्री शरद नामदेव रणपिसे

विधायकों द्वारा

23.09.2021

मौत

27.07.2024 तक

 

 

2. आयोग ने निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार उपर्युक्त रिक्ति को भरने के लिए महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्यों द्वारा महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है: 

 

क्रम संख्या

  कार्यक्रम

         दिनांक

 

अधिसूचना का प्रकाशन

09 नवंबर, 2021 (मंगलवार)

 

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि

16 नवंबर, 2021 (मंगलवार)

 

नामांकन पत्रों की संवीक्षा

17 नवंबर, 2021 (बुधवार)

 

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि

22 नवंबर, 2021 (सोमवार)

 

मतदान की तिथि

29 नवंबर, 2021 (सोमवार)

 

मतदान का समय

सुबह 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक

 

मतगणना

29 नवंबर, 2021 (सोमवार) शाम 05:00 बजे

 

तारीख जिसके पहले चुनाव संपन्न किया जाएगा

01 दिसंबर, 2021 (बुधवार)

 

                                                           

3.ईसीआई द्वारा पहले जारी किए गए कोविड-19 के व्यापक दिशानिर्देश और साथ ही ईसीआई द्वारा जारी हालिया दिशानिर्देश, जो कि दिनांक 28.09.2021 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के पैरा 06 में निहित है, जो इस लिंक https://eci.gov.in/candidate-political-parties/instructions-on-covid-19/ पर उपलब्ध है। ये दिशानिर्देश पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान लागू होंगे, जिसका चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी लोगों को पालन करना है।

4. मुख्य सचिव, महाराष्ट्र को राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनाव आयोजित करने की व्यवस्था करते समय कोविड-19 रोकथाम उपायों के बारे में मौजूदा निर्देशों का पालन किया जाए।

***

एमजी/एएम/केसीवी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1768128) आगंतुक पटल : 587
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil , Telugu