स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 104.82 करोड़ के पार पहुंचा


पिछले 24 घंटों में 74 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

मौजूदा रिकवरी दर इस समय 98.19 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में 14,348 दैनिक नये मामले दर्ज

भारत में सक्रिय केसलोड 1,61,334 है

साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर (1.18 प्रतिशत) पिछले 35 दिनों से दो प्रतिशत से कम पर कायम

Posted On: 29 OCT 2021 10:03AM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 74,33,392 लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 108.82 करोड़ (1,04,82,00,966) के पार पहुंच गया। इसे 1,04,57,932 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,78,753

दूसरी खुराक

91,96,000

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,71,035

दूसरी खुराक

1,58,60,088

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

41,47,31,641

दूसरी खुराक

13,64,95,078

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

17,38,19,237

दूसरी खुराक

9,45,21,155

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,91,45,076

दूसरी खुराक

6,56,82,903

योग

1,04,82,00,966

 

पिछले 24 घंटों में 13,198 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,36,27,632 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.19 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002O1T9.jpg

लगातार 124 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 14,348 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003IJNK.jpg

इस समय सक्रिय केसलोड 1,61,334 है, जो देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 0.47 प्रतिशत है। यह मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004473F.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,84,552 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 60.58 करोड़ से अधिक (60,58,85,769) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 1.18 प्रतिशत है, जो पिछले 35 दिनों में दो प्रतिशत से नीचे कायम हैदैनिक पॉजीटिविटी दर 1.12 प्रतिशत है। वह भी पिछले 25 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 60 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005SBUO.jpg

*************

एमजी/एएम/एकेपी
 

 

 

 



(Release ID: 1767429) Visitor Counter : 420