स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कोविड-19 अपडेट

प्रविष्टि तिथि: 15 OCT 2021 9:48AM by PIB Delhi

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 97.14 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं 
 
पिछले 24 घंटे में  16,862 नए मामले सामने आये

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.07% है; मार्च 2020 के बाद से यह उच्चतम दर है

पिछले 24 घंटों में 19,391 कोविड रोगी ठीक हुए; स्वस्थ होने वालों की संख्या  3,33,82,100  हो चुकी है 
 
सक्रिय मामलों की संख्या कुल मरीजों का 1% से भी कम हिस्सा है, वर्तमान में यह 0.60% है; जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है 
 
वर्तमान में देश में कोविड रोगियों की संख्या  2,03,678 है; यह संख्या बीते 216 दिनों में सबसे न्यूनतम है 
 
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पिछले 112 दिनों से (1.42%) 3% से कम बनी हुई है 
 
दैनिक पॉजिटिविटी दर पिछले 46 दिनों से (1.43%) 3% से नीचे बनी हुई है 
 
अब तक 58.88 करोड़ कोविड नमूनों की जांच हो चुकी है 


 
 ****


 
एमजी/एएम/एनके 


(रिलीज़ आईडी: 1764108) आगंतुक पटल : 412
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Bengali , Gujarati , Tamil , Telugu , Malayalam