स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 के कुल टीकाकरण कवरेज ने 94 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया


बीते चौबीस घंटे में 66.85 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं
 
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.99 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक

पिछले 24 घंटों में 18,166 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (2,30,971) कुल मामलों का 0.68 प्रतिशत है

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (1.57 प्रतिशत), पिछले 107 दिनों से 3 प्रतिशत से कम

Posted On: 10 OCT 2021 9:28AM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों में 66,85,415 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 94 करोड़ (94,70,10,175) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 92,12,314 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:Anchor

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 

1,03,75,111

दूसरी खुराक

90,09,217

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 

1,83,58,542

दूसरी खुराक

1,53,22,290

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

38,25,40,056

दूसरी खुराक

10,03,92,940

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

16,50,14,727

दूसरी खुराक

8,25,22,470

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक 

10,42,27,722

दूसरी खुराक

5,92,47,100

कुल

 

94,70,10,175


 

पिछले 24 घंटों में 23,624 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,32,71,915 हो गई है। 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.99% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002EH81.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 105 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 

पिछले 24 घंटे में 18,166 नए मरीज सामने आए हैं। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003K88J.jpg


वर्तमान में 2,30,971 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 208 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.68 प्रतिशत हैं। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004DAFF.jpg


देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,83,212 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 58.25 करोड़ (58,25,95,693) जांच की गई हैं। 

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.57 प्रतिशत है जो पिछले 107 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.42 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 41 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 124 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0050W16.jpg

***********

एमजी/एएम/एजे

 



(Release ID: 1762652) Visitor Counter : 348