PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 03 OCT 2021 5:16PM by PIB Delhi

 

Coat of arms of India PNG images free download

 

 

 

 

 

 

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 90.51 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई हैं।

पिछले 24 घंटों में 22,842 नए मामले सामने आए हैं।

सक्रिय मामले घटकर कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम रह गए हैं, वर्तमान में यह 0.80 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

भारत में सक्रिय मामले 2,70,557 हैं जोकि 199 दिनों में सबसे कम है।

मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 97.87 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

पिछले 24 घंटों में 25,930 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,30,94,529 हो गई है।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.66 प्रतिशत है जो कि पिछले 100 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.80 प्रतिशत है, यह पिछले 34 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

अब तक कुल 57.32 करोड़ जांच की गई हैं।

 

 

#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

कोविड-19 पर अपडेट

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 90 करोड़ के अधिक हुआ

पिछले 24 घंटों में टीके की 73.76 लाख से अधिक खुराकें दी गईं

रोगियों के स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 97.87 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है

पिछले 24 घंटों में 22,842 नये मामले सामने आए हैं

भारत में सक्रिय मामले 2,70,557 हैं जोकि कुल मामलों का 0.80 प्रतिशत है

 

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.66 प्रतिशत है जोकि पिछले 100 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है

पिछले 24 घंटों में 73,76,846 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 90 करोड़ (90,51,75,348) के अहम पड़ाव के पार पहुंच गया। इस उपलब्धि को 87,84,333 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,03,73,728

दूसरी खुराक

89,27,894

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,83,55,078

दूसरी खुराक

1,50,96,107

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

36,64,19,042

दूसरी खुराक

8,75,36,699

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

16,09,82,138

दूसरी खुराक

7,83,06,698

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,21,47,774

दूसरी खुराक

5,70,30,190

कुल

 

90,51,75,348

पिछले 24 घंटों में 25,930 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,30,94,529 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में रोगियों के स्वस्थ होने की दर 97.87 प्रतिशत है। वर्तमान में रोगियों के स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 98 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में 22,842 नए मामले सामने आए हैं।

इस समय सक्रिय मामले 2,70,557 हैं, जोकि 199 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.80 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,65,734 जांच की गई हैं। भारत में अब तक कुल 57.32 करोड़ (57,32,60,724) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 1.66 प्रतिशत है, जो पिछले 100 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे बनी हुई हैदैनिक पॉजिटिविटी दर 1.80 प्रतिशत दर्ज की गई। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी पिछले 34 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 117 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1760555

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 88.94 करोड़ से अधिक टीके की खुराक प्रदान की गईं

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 5.38 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके की खुराक उपलब्ध है

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

टीके की खुराकें

(3 अक्टूबर, 2021 तक)

अब तक की गई आपूर्ति

88,94,17,855

वैक्सीन की शेष व अप्रयुक्त खुराकें

5,38,59,455

 

भारत सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार की खरीद के माध्यम से टीके की 88.94 करोड़ से अधिक (88,94,17,855) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 5.38 करोड़ से अधिक (5,38,59,455) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1760639

महत्वपूर्ण ट्वीट

****

एमजी/एएम/एसके



(Release ID: 1760652) Visitor Counter : 585