स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट


राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड की 88.94 करोड़ से अधिक टीकों की आपूर्ति की गई

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 5.38 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके उपलब्ध

Posted On: 03 OCT 2021 11:14AM by PIB Delhi

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू रूप दिया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

 

 

टीके की खुराकें

(3 अक्टूबर, 2021 तक)

 

 

अब तक हुई आपूर्ति

88,94,17,855

 

 

शेष टीके

5,38,59,455

 

 

 

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक भारत सरकार द्वारा (मुफ्त आपूर्ति के माध्यम से) और सीधे राज्यों से कुल 88.94 करोड़ (88,94,17,855) से अधिक खुराकें प्राप्त हुई हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 5 करोड़ 38 लाख से अधिक (5,38,59,455) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

***

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1760639) Visitor Counter : 529