सूचना और प्रसारण मंत्रालय

न्यूज़ऑनएयर रेडियो लाइव-स्ट्रीम की वैश्विक रैंकिंग


एआईआर रागम यूरोप में आगे

Posted On: 01 OCT 2021 1:33PM by PIB Delhi

विश्व स्तर पर (भारत को छोड़कर) शीर्ष एआईआर स्ट्रीम की रैंकिंग में बड़े बदलाव आए हैं। एआईआर तमिल और एआईआर न्यूज़ 24x7 ने फिर से शीर्ष 10 में वापसी की है, जबकि रेनबो कन्‍नड़ कामनबिलु और अस्मिता मुंबई बाहर हो गए हैं। एआईआर चेन्नई रेनबो और एफएम रेनबो मुंबई क्रमश: फिसल कर आठवें और दसवें स्‍थान पर आ गए हैं।

दुनिया के शीर्ष देशों (भारत को छोड़कर) की नवीनतम रैंकिंग में जहां न्यूज़ऑनएयर ऐप पर एआईआर लाइव-स्‍ट्रीम बहुत लोकप्रिय हैं। पिछले 12 सप्‍ताहों से लगातार अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, फिजी और कनाडा शीर्ष पांच रहे हैं।

शीर्ष एआईआर स्‍ट्रीम के लिए देशों की रैंकिंग में (भारत को छोड़कर) एआईआर का भारतीय शास्त्रीय संगीत चैनल 'एआईआर रागम' जर्मनी, फिनलैंड और नीदरलैंड में बहुत लोकप्रिय है। सऊदी अरब के मध्‍य पूर्व देशों संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, ओमान और कतर में एआईआर कोडैकनाल लोकप्रिय है।

ऑल इंडिया रेडियो की 240 से अधिक रेडियो सेवाओं को, प्रसार भारती के आधिकारिक ऐप न्यूज़ऑनएयर ऐप पर लाइव-स्ट्रीम किया जाता है। न्यूज़ऑनएयर ऐप पर ये ऑल इंडिया रेडियो स्ट्रीम के न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर, 85 से अधिक देशों और दुनिया भर के 8000 शहरों में बड़ी संख्या में श्रोता हैं।

यहां भारत के अलावा शीर्ष देशों की एक झलक है, जहां न्यूज़ऑनएयर ऐप पर एआईआर लाइव-स्ट्रीम सबसे लोकप्रिय हैं। दुनिया के शेष बाकी हिस्सों में न्यूज़ऑनएयर ऐप पर ऑल इंडिया रेडियो स्ट्रीम शीर्ष पर है। आप इसका देश-वार विवरण देख सकते हैं। ये रैंकिंग 16 सितम्‍बर से 29 सितम्‍बर 2021 के पाक्षिक आंकड़ों पर आधारित हैं।

तालिकाएं देखने के लिए यहां क्लिक करें

***

एमजी/एएम/आईपीएस/वीके



(Release ID: 1760061) Visitor Counter : 522