PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 29 SEP 2021 2:06PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 87.66 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं
  • देश में दैनिक नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम हुई, पिछले 24 घंटों में 18,870 नए रोगी सामने आए
  • सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम हैं, वर्तमान में 0.84 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से सबसे कम
  • भारत में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 2,82,520, 194 दिनों में सबसे कम
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.83 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक
  • बीते 24 घंटे में 28,178 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,29,86,180 हुई
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.82 प्रतिशत, पिछले 96 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.25 प्रतिशत, पिछले 30 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • अब तक कुल 56.74 करोड़ जांच की गयीं

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

 

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

Image

Image

 

कोविड-19 अपडेट

भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 87.66 करोड़ से अधिक हुआ

बीते चौबीस घंटे में 54.13 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.83 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक

पिछले 24 घंटों में 18,870 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (2,82,520) कुल मामलों का 0.84 प्रतिशत है

पिछले 96 दिनों के लिए साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (1.82 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम

पिछले 24 घंटों में 54,13,332 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 87.66 करोड़ (87,66,63,490) के पार पहुंच गया। इस उपलब्धि को 85,33,076 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

  स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,72,249

दूसरी खुराक

88,66,949

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,50,759

दूसरी खुराक

1,49,20,275

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

35,52,19,972

दूसरी खुराक

7,89,51,672

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

15,82,40,987

दूसरी खुराक

7,55,11,327

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,06,79,594

दूसरी खुराक

5,55,49,706

कुल

87,66,63,490

 

पिछले 24 घंटों में 28,178 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,29,86,180 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.83 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0028X1S.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 94 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

देश में लगातार दूसरे दिन दैनिक नए मामले 20 हजार से कम दर्ज हुए। पिछले 24 घंटे में 18,870 नए मरीज सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0031FF4.jpg

वर्तमान में 2,82,520 सक्रिय रोगी हैं, जो 194 दिनों में सबसे कम है । वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.84 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004HWEX.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,04,713 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 56.74 करोड़ (56,74,50,185) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.82 प्रतिशत है जो पिछले 96 दिनों से लगातार 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.25 प्रतिशत है। दैनिक मामलों की दर पिछले 30 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 113 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1759165

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 85.42 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 4.57 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके उपलब्ध, 83.80 लाख से अधिक टीके भेजे जाने के लिए तैयार

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

 

वैक्सीन की खुराकें

(29 सितंबर, 2021 तक)

 

 

आपूर्ति

85,42,35,155

 

भेजे जाने के लिए तैयार टीके

83,80,140

 

 

शेष वैक्सीन

4,57,98,120

 

 

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और अन्य माध्यमों से टीके की 85.42 करोड़ से अधिक (85,42,35,155) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही लगभग 83.80 लाख (83,80,140) टीके भेजे जाने के लिए तैयार हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 4.57 करोड़ से अधिक (4,57,98,120) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1759143

 

महत्वपूर्ण ट्वीट

 

 

*****

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1759372) Visitor Counter : 617