स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 87.66 करोड़ से अधिक हुआ


बीते चौबीस घंटे में 54.13 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.83 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक

पिछले 24 घंटों में 18,870 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (2,82,520) कुल मामलों का 0.84% है

पिछले 96 दिनों के लिए साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (1.82%) 3% से कम

Posted On: 29 SEP 2021 9:52AM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों में 54,13,332 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 87.66 करोड़ (87,66,63,490) के पार पहुंच गया। इस उपलब्धि को 85,33,076 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,72,249

दूसरी खुराक

88,66,949

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,50,759

दूसरी खुराक

1,49,20,275

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

35,52,19,972

दूसरी खुराक

7,89,51,672

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

15,82,40,987

दूसरी खुराक

7,55,11,327

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,06,79,594

दूसरी खुराक

5,55,49,706

कुल

 

87,66,63,490

 

पिछले 24 घंटों में 28,178 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,29,86,180 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.83% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0028X1S.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 94 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। देश में लगातार दूसरे दिन दैनिक नए मामले 20 हजार से कम दर्ज हुए।

पिछले 24 घंटे में 18,870 नए मरीज सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0031FF4.jpg

 

वर्तमान में 2,82,520 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.84% हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004HWEX.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,04,713 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 56.74 करोड़ (56,74,50,185) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.82 प्रतिशत है जो पिछले 96 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.25 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 30 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 113 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005KRCJ.jpg

 

एमजी/एएम/एजे



(Release ID: 1759165) Visitor Counter : 531