PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 22 SEP 2021 4:45PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 82.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं
  • देश में सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम, वर्तमान में 0.90 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से सबसे कम
  • भारत में सक्रिय मामले 3,01,989, 186 दिनों में सबसे कम
  • बीते 24 घंटे में देश में 26,964 नये मामले दर्ज किये
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.77 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक
  • बीते 24 घंटे में 34,167 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,27,83,741 हुई
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.08 प्रतिशत, पिछले 89 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.69 प्रतिशत, पिछले 23 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • अब तक कुल 55.67 करोड़ टेस्ट किए गए

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

 

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

 

Image

 

कोविड-19 अपडेट

भारत में कोविड-19 की कुल टीकाकरण कवरेज 82.65 करोड़ से अधिक हुई

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.77 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 26,964 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (3,01,989) कुल मामलों का 0.90 प्रतिशत है

पिछले 89 दिनों के लिए साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (2.08 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम

पिछले 24 घंटों में 75,57,529 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की टीकाकरण कवरेज सुबह 7 बजे के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार 82.65 करोड़ (82,65,15,754) से अधिक हो गई। इस उपलब्धि को 81,05,030 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज प्रातः 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:

  स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,69,831

दूसरी खुराक

87,67,189

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,46,681

दूसरी खुराक

1,46,16,924

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

33,47,62,522

दूसरी खुराक

6,47,24,317

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

15,29,73,905

दूसरी खुराक

7,07,83,297

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

9,79,37,287

दूसरी खुराक

5,32,33,801

कुल

82,65,15,754

 

पिछले 24 घंटों में 34,167 रोगियों के स्वस्थ होने के साथ स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,27,83,741 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.77 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से अब तक के उच्चतम स्तर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002BDY4.jpg

केंद्र और राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयास से दैनिक नए मामलों की संख्या को 50,000 से कम होना जारी हैं और यह स्थिति लगातार पिछले 87 दिनों से दर्ज की जा रही हैं।

पिछले 24 घंटे में 26,964 नए मामले सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003D658.jpg

वर्तमान में कुल सक्रिय मामले 3,01,989 है। ये सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का मात्र 0.90 प्रतिशत हैं। मार्च,2020 के बाद से सक्रिय मामलों की ये सबसे कम संख्या है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004PPQ4.jpg

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,92,395 जाँच की गईं। भारत ने अब तक कुल 55.67 करोड़ (55,67,54,282) जाँच की गई हैं।

जबकि देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 89 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.08 प्रतिशत पर रहते हुए 3 प्रतिशत से कम है। दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.69 प्रतिशत दर्ज की गई है। पिछले 23 दिनों से दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से नीचे और पिछले 106 दिनों से निरंतर रूप से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1756930

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 80.13 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 4.52 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके उपलब्ध, 48 लाख से अधिक टीके भेजे जाने के लिए तैयार

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

 

वैक्सीन की खुराकें

(22 सितंबर, 2021 तक)

 

 

आपूर्ति

80,13,26,335

 

भेजे जाने के लिए तैयार टीके

48,00,000

 

 

शेष वैक्सीन

4,52,07,660

 

 

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और अन्य माध्यमों से टीके की 80.13 करोड़ से अधिक (80,13,26,335) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही 48 लाख (48,00,000) से अधिक टीके भेजे जाने के लिए तैयार हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 4.52 करोड़ से अधिक (4,52,07,660) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1756903

 

महत्वपूर्ण ट्वीट

 

*****

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1757079) Visitor Counter : 619