स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

भारत में कोविड-19 की कुल टीकाकरण कवरेज 75.89 करोड़ से अधिक


स्वस्थ्य होने की वर्तमान दर 97.62 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 27,176 नए मामले दर्ज किये गए

भारत में सक्रिय मामलों (3,51,087) की संख्या कुल मामलों का 1.05 प्रतिशत

पिछले 82 दिनों से साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (2.00 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम

Posted On: 15 SEP 2021 9:25AM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों में 61,15,690 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 75.89 करोड़ (75,89,12,277) से अधिक हो गया। इन उपलब्धि को 76,68,216 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,03,65,064

दूसरी खुराक

86,27,893

 

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

         1,83,39,480       

दूसरी खुराक

1,41,57,234

 

18-44 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

30,62,20,932

दूसरी खुराक

4,70,46,927

 

45-59 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

14,55,58,893

दूसरी खुराक

6,43,69,047

 

60 वर्ष से अधिक आयु

पहली खुराक

9,41,72,886

दूसरी खुराक

5,00,53,921

कुल

75,89,12,277

 

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 38,012 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,25,22,171 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.62% है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0014Z31.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 80 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 27,176 नए मामले सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002JDJU.jpg

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,51,087 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.05% हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003JHH6.jpg

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 16,10,829 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 54.60 करोड़ (54,60,55,796) जाँच की गई हैं।

देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 82 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.00 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.69 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर  लगातार पिछले 16 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 99 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004JHLQ.jpg

 

 

****

एमजी/एएम/एजे



(Release ID: 1754955) Visitor Counter : 704