PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 08 SEP 2021 6:54PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

• देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 70.75 करोड़ खुराकें दी गई हैं।

पिछले 24 घंटों में 37,875 नए मामले सामने आए।

सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है।

भारत में सक्रिय मामले 3,91,256 हैं।

मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 97.48 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 39,114 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,22,64,051 हो गई है।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.49 प्रतिशत है जो कि पिछले 75 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.16 प्रतिशत दर्ज की गई, यह पिछले 9 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

अब तक कुल 53.49 करोड़ जांच की गई है।

 

#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona

 

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

 

कोविड-19 पर अपडेट

भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 70.75 करोड़ के आंकड़े से अधिक हुआ

 

रोगियों के स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 97.48 प्रतिशत है

 

पिछले 24 घंटों में 37,875 नए मामले सामने आए

 

भारत में सक्रिय मामलों (3,91,256) की संख्या कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है

 

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.49 प्रतिशत है जो कि पिछले 75 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है

 

बीते 24 घंटों में 78,47,625 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत के कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 70.75 करोड़ (70,75,43,018) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है। इस उपलब्धि को 72,81,305 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:

 

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,03,61,652

दूसरी खुराक

85,19,178

अग्रिम मोर्च के कार्यकर्ता

(एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,83,32,680

दूसरी खुराक

1,37,23,058

 

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

28,18,69,377

दूसरी खुराक

3,73,18,560

 

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

13,91,24,251

दूसरी खुराक

5,97,18,690

 

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

9,08,69,866

दूसरी खुराक

4,77,05,706

कुल

70,75,43,018

 

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

पिछले 24 घंटों में 39,114 रोगियों के स्वस्थ होने से कुल स्वस्थ होने वाले लोगों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,22,64,051 हो गई है।

 

परिणामस्वरूप, भारत में रोगियों के स्वस्थ होने की दर 97.48 प्रतिशत है।

 

 

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 73 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

 

पिछले 24 घंटे में 37,875 नए मामले सामने आए।

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,91,256 हैं। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.18 प्रतिशत है।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 17,53,745 जांच की गई हैं। भारत में अब तक कुल 53.49 करोड़ (53,49,43,093) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.49 प्रतिशत है जोकि पिछले 75 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई हैदैनिक पॉजिटिविटी दर कम होकर 2.16 प्रतिशत हो गई है। लगातार पिछले 9 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम और 93 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1753084

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 70.31 करोड़ से अधिक खुराकें प्रदान की गईं

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 5.64 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके की खुराक उपलब्ध, 8 लाख से अधिक टीके की खुराक भेजे जाने की प्रक्रिया में है

 

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

टीके की खुराकें

(8 सितंबर, 2021 तक)

अब तक की गई आपूर्ति

70,31,70,775

भेजे जाने की प्रक्रिया में

8,02,550

शेष व अप्रयुक्त टीके की खुराकें

5,64,50,070

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और अन्य माध्यमों से टीके की 70.31 करोड़ से अधिक (70,31,70,775) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त 8 लाख (8,02,550) से अधिक खुराकें भेजे जाने के लिए तैयार हैं।

 

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 5.64 करोड़ से अधिक (5,64,50,070) शेष और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1753066

 

महत्वपूर्ण ट्वीट

 

 

******

एमजी/एएम/एसके



(Release ID: 1753397) Visitor Counter : 268