|
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
भारत ने कोविड टीकाकरण अभियान के 228वें दिन नया कीर्तिमान बनाया
आज 7 बजे तक अब तक सबसे ज्यादा 1.04 करोड़ खुराकें लगाई गईं भारत का कुल संचयी कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 65.12 करोड़ के पार हो गया भारत ने अब तक 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई
प्रविष्टि तिथि:
31 AUG 2021 8:13PM by PIB Delhi
एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, एक दिन में एक करोड़ टीका लगाए जाने के पांच दिन बाद, आज टीके की 1.04 करोड़ से ज्यादा (1,04,42,184) खुराकें लगाई गईं। आज भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज अपने 65 करोड़ (65,12,14,767) के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया है।
यह शाम 7 बजे की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार है। आज देर रात तक दिन की अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के साथ दैनिक टीकाकरण के आंकड़े और बढ़ने की उम्मीद है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने पांच दिन के अंतर पर लगातार दूसरे दिन एक करोड़ से ज्यादा खुराकें लगाने की उपलब्धि प्राप्त होने पर पूरे देश की प्रशंसा की।
उन्होंने टीके की 50 करोड़ से ज्यादा पहली खुराक लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करने में सहायता करने के लिए कोरोना यौद्धाओं के कठिन परिश्रम और नागरिकों की तत्परता की भी सराहना की।
जनसंख्या के प्राथमिकता वाले समूहों के आधार पर टीके की खुराक कवरेज को निम्नानुसार अलग किया गया है:
|
कुल टीकाकरण खुराकों का विस्तार
|
|
स्वास्थ्यकर्मी
|
पहली खुराक
|
1,03,58,383
|
|
दूसरी खुराक
|
83,89,866
|
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी
|
पहली खुराक
|
1,83,23,410
|
|
दूसरी खुराक
|
1,32,25,370
|
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
25,32,89,059
|
|
दूसरी खुराक
|
2,85,62,650
|
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
13,16,49,547
|
|
दूसरी खुराक
|
5,49,49,421
|
|
60 वर्ष से ऊपर
|
पहली खुराक
|
8,72,83,530
|
|
दूसरी खुराक
|
4,51,83,531
|
|
कुल लगाई गई पहली खुराक
|
50,09,03,929
|
|
कुल लगाई गई दूसरी खुराक
|
15,03,10,838
|
|
कुल
|
65,12,14,767
|
टीकाकरण अभियान में आज की उपलब्धि, जनसंख्या के प्राथमिकता वाले समूहों के आधार पर वर्गीकरण, इस प्रकार है:
|
दिनांक: 31 अगस्त, 2021 (228वां दिन)
|
|
स्वास्थ्यकर्मी
|
पहली खुराक
|
623
|
|
दूसरी खुराक
|
18,213
|
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी
|
पहली खुराक
|
2289
|
|
दूसरी खुराक
|
83,872
|
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
56,43,704
|
|
दूसरी खुराक
|
12,78,568
|
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
14,01,387
|
|
दूसरी खुराक
|
9,10,270
|
|
60 वर्ष से ऊपर
|
पहली खुराक
|
6,40,886
|
|
दूसरी खुराक
|
4,62,372
|
|
कुल लगाई गई पहली खुराक
|
76,88,889
|
|
कुल लगाई गई दूसरी खुराक
|
27,53,295
|
|
कुल
|
1,04,42,184
|
देश में सबसे ज्यादा जोखिम वाले जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के एक उपकरण के रूप में टीकाकरण अभियान की उच्चतम स्तर पर नियमित समीक्षा और निगरानी की जाती है।
****
एमजी/एएम/आरकेएस
(रिलीज़ आईडी: 1750993)
|