PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
प्रविष्टि तिथि:
27 AUG 2021 3:57PM by PIB Delhi
- राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 61.22 करोड़ खुराक दी गयीं
- बीते 24 घंटे में देश में 44,658 नये मामले दर्ज किये
- वर्तमान में सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.06 प्रतिशत
- भारत में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 3,44,899
- संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.60 प्रतिशत
- बीते 24 घंटे में 32,988 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर कुल 3,18,21,428 हुई
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.10 प्रतिशत, पिछले 63 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
- दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.45 प्रतिशत, पिछले 32 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
- अब तक कुल 51.49 करोड़ जांच की गयीं
|
#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona
PRESS INFORMATION BUREAU
MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING
GOVERNMENT OF INDIA
कोविड-19 अपडेट
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 61 करोड़ के पार पहुंचा
बीते चौबीस घंटे में 79 लाख से अधिक टीके लगाए गए
देश में स्वस्थ होने की दर 97.60 प्रतिशत हुई
पिछले 24 घंटों में 44,658 दैनिक नये संक्रमित रोगी पाये गए
भारत में सक्रिय मामले इस समय 3,44,899, कुल मामलों के 1.06 प्रतिशत
दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.45 प्रतिशत) पिछले 32 दिनों से तीन प्रतिशत से कम
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 61 करोड़ के पड़ाव को पार कर गया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 79,48,439 टीके लगाने के साथ 61.22 करोड़ (61,22,08,542) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 66,60,983 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
|
स्वास्थ्य कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,03,56,368
|
|
दूसरी खुराक
|
82,94,906
|
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,83,14,369
|
|
दूसरी खुराक
|
1,28,61,222
|
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
23,25,61,664
|
|
दूसरी खुराक
|
2,34,57,529
|
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
12,65,76,574
|
|
दूसरी खुराक
|
5,13,99,879
|
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
8,50,29,798
|
|
दूसरी खुराक
|
4,33,56,233
|
|
कुल
|
61,22,08,542
|
केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पिछले 24 घंटों में 32,988 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,18,21,428 हो गई है।
स्वस्थ होने की दर 97.60 प्रतिशत पर पहुंची गई है।

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 59 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
भारत में पिछले 24 घंटों में 44,658 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,44,899 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.06 प्रतिशत हैं।

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 18,24,931 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 51.49 करोड़ से अधिक (51,49,54,309) जांच की जा चुकी हैं।
एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.10 प्रतिशत से नीचे, पिछले 63 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.45 प्रतिशत है। पिछले 32 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 81 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1749503
कोविड-19 टीकाकरण अपडेट
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके के 59.86 करोड़ से अधिक डोज़ दिये गये
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 4.05 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके उपलब्ध हैं, जबकि 17.64 वैक्सीन अभी भेजे जाने के लिए पाइपलाइन में हैं
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड वैक्सीन प्रदान करके उन्हें समर्थन दे रही है। टीकों की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
|
|
|
|
वैक्सीन डोज़
|
(27 अगस्त, 2021 तक)
|
|
|
|
|
अब तक हुई आपूर्ति
|
59,86,36,380
|
|
|
|
|
भेजे जाने को तैयार वैक्सीन डोज़
|
17,64,000
|
|
|
|
|
बची हुई वैक्सीन की खुराकें
|
4,05,05,746
|
|
|
|
केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 59.86 करोड़ से अधिक (59,86,36,380) डोज़ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान की गई हैं। इसके अलावा 17.64 लाख (17,64,000) टीके भेजे जाने की तैयारी है।
अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके के 4.05 करोड़ से अधिक (4,05,05,746) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल किए हुए डोज़ उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना है।
जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1749577
केंद्रीय गृह सचिव ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए केरल और महाराष्ट्र की सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की
केंद्रीय गृह सचिव ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक की अध्यक्षता कर कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए केरल और महाराष्ट्र की सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की। बैठक के दौरान, केरल और महाराष्ट्र में कोविड-19 की स्थिति के समग्र प्रबंधन के बारे में चर्चा की गई। केंद्रीय गृह सचिव ने संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकारों की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और पाया कि संक्रमणों में वृद्धि पर काबू पाने के लिए और ज्यादा प्रयास किए जाने की जरूरत है। इसके लिए उच्च संक्रमण वाले भौगोलिक क्षेत्रों में कॉटेंक्ट ट्रेसिंग, टीकाकरण अभियानों और कोविड की दृष्टि से उपयुक्त व्यवहार जैसे उपायों के जरिए उपयुक्त हस्तक्षेप किए जाने की आवश्यकता होगी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि राज्य सरकारों को अधिक पॉजिटिव मामलों वाले क्षेत्रों में रात का कर्फ्यू लगाने की संभावनाएं तलाशनी चाहिए।
जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1749381
महत्वपूर्ण ट्वीट
*****
एमजी/एएम/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1749665)
आगंतुक पटल : 278