PIB Headquarters
azadi ka amrit mahotsav

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

प्रविष्टि तिथि: 25 AUG 2021 6:46PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत अब तक टीके की 59.55 करोड़ खुराक लगाई गई
  • पिछले 24 घंटे में 37,593 नए मामले दर्ज किए गए
  • सक्रिय मामले कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम, 0.99% है
  • भारत में सक्रिय मामले 3,22,327 हैं
  • अभी रिकवरी रेट 97.67% है
  • पिछले 24 घंटों में 34,169 लोगों के स्वस्थ होने के साथ कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 3,17,54,281 हो गई
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (1.92 प्रतिशत) पिछले 61 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.10 प्रतिशत) पिछले 30 दिनों से तीन प्रतिशत से कम
  • अब तक कुल 51.11 करोड़ टेस्ट किए गए

 

 

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

 

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

 

 

कोविड-19 अपडेट

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 59 करोड़ के पार पहुंचा

बीते चौबीस घंटे में 61 लाख से अधिक टीके लगाए गए

देश में स्वस्थ होने की दर 97.67 हुई

पिछले 24 घंटों में 37,593 दैनिक नये संक्रमित रोगी पाये गए

भारत में सक्रिय मामले (3,22,327) कुल मामलों का सिर्फ 0.99 प्रतिशत हैं

दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.10 प्रतिशत) पिछले 30 दिनों से तीन प्रतिशत से कम

पिछले 24 घंटे में 39,361 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण 59 करोड़ के पड़ाव को पार कर गया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में 61,90,930 टीके लगाने के साथ 59.55 करोड़ (59,55,04,593) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 65,52,748 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,54,325

दूसरी खुराक

82,50,871

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,09,553

दूसरी खुराक

1,27,11,166

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

22,37,85,210

दूसरी खुराक

2,11,94,373

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

12,43,11,158

दूसरी खुराक

4,99,65,293

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

8,40,42,537

दूसरी खुराक

4,25,80,107

कुल

 

59,55,04,593

 

केंद्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने और इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 34,169 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,17,54,281 हो गई है। स्वस्थ होने की दर 97.67 प्रतिशत पर पहुंची गई है।

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 59 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 37,593 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

 

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,22,327 हैं। वर्तमान में 0.99%, सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं। 

 

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 17,92,755 नमूनों की जांच की गई। कुल मिलाकर भारत में अब तक 51.11 करोड़ से अधिक (51,11,84,547) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.92 प्रतिशत से नीचे, पिछले 61 दिनों से 3 प्रतिशत से कम, बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.10 प्रतिशत है। पिछले 30 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 79 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1748785

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 58.07 करोड़ से अधिक खुराक दी गई

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी टीके की 3.62 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराक हैं

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड वैक्सीन प्रदान करके उन्हें समर्थन दे रही है। टीकों की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

वैक्सीन की खुराकें

(25 अगस्त, 2021 तक)

अब तक हुई आपूर्ति

58,07,64,210

भेजे जाने को तैयार खुराकें

51,48,970

बची हुई वैक्सीन की खुराकें

3,62,24,601

केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 58.07 करोड़ से अधिक (58,07,64,210) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान की गई हैं। इसके अलावा 51,48,970 खुराकें भेजे जाने की तैयारी है।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 3.62 करोड़ से अधिक (3,62,24,601) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1748767

 

केंद्र ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की

स्कूली शिक्षकों के टीकाकरण के लिए केंद्र ने अगस्त के पिछले में वैक्सीन की दो करोड़ खुराकें उपलब्ध कराई

कोविड-19 दवाओं के बफर स्टॉक के रखरखाव की रणनीति की समीक्षा की

आज केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषण ने केंद्रीय औषधि सचिव सुश्री एस. अपर्णा की मौजूदगी में सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की गई और राज्यों को दूसरी खुराक कवरेज बढ़ाने के साथ-साथ स्कूल शिक्षकों और कर्मचारियों (सरकारी और निजी दोनों) का टीकाकरण करने पर ध्यान देने की सलाह दी गई। राज्यों को आपातकालीन कोविड प्रतिक्रिया पैकेज (ईसीआरपी) फंड के त्वरित इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई। राज्यों को यह भी सुझाव दिया गया कि वे त्योहारों के आगामी सत्र को देखते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार और अन्य एहतियाती उपायों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

दूसरी खुराक का कवरेज बढ़ाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सुस्पष्ट जिलास्तरीय योजना बनाने पर जोर दिया। राज्यों को सलाह दी गई कि वे विशेष रूप से दूसरी खुराक लगाने के लिए विशेष दिन/विशेष टीकाकरण स्थलों (सीवीसी)/हर दिन खास समय/अलग पंक्ति निर्धारित करने जैसी लक्षित रणनीतियों को अपनाएं। उन्हें लाभार्थियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर आईईसी अभियान चलाने की भी सलाह दी गई। राज्यों से उन जिलों की भी पहचान करने, जिनका टीकाकरण राज्य के औसत से कम है और निगरानी के साथ-साथ इन जिलों में टीकाकरण की गति बढ़ाने का अनुरोध किया गया।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1748904

 

महत्वपूर्ण ट्वीट्स

 

*****

एमजी/एएम/आरकेएस


(रिलीज़ आईडी: 1749134) आगंतुक पटल : 260
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Manipuri , Gujarati