PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 23 AUG 2021 8:14PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

  • राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 58.25 करोड़ खुराक लगाई गई
  • भारत में पिछले 24 घंटों में 25,072 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो 160 दिनों में सबसे कम है।
  • वर्तमान में सक्रिय मामले, कुल मामलों का केवल 1.03 प्रतिशत हैं, यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है
  • इस समय भारत में सक्रिय मामले 3,33,924 हैं, जो बीते 155 दिनों में सबसे कम है
  • रिकवरी रेट बढ़कर 97.63 प्रतिशत हुआ, मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा
  • पिछले 24 घंटे में 44,157 लोग स्वस्थ हुए, जिससे कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 3,16,80,626 हो गई
  • पिछले 59 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट (1.91 प्रतिशत )  तीन प्रतिशत से कम
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर (1.94 प्रतिशत) पिछले 28 दिनों से तीन प्रतिशत से कम
  • अब तक कुल 50.75 करोड़ टेस्ट कराए गए

 

 

 

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

 

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार 

Image

Image

Image

कोविड-19 अपडेट

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 58.25 करोड़ के पार पहुंचा

देश में स्वस्थ होने की दर 97.63 हुई, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है

पिछले 24 घंटों में 25,072 दैनिक नये संक्रमित रोगी पाये गए

इस समय भारत में सक्रिय मामले 3,33,924 हैं, जो बीते 155 दिनों में सबसे कम है

वर्तमान में सक्रिय मामले, कुल मामलों का केवल 1.03 प्रतिशत हैं, यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है

दैनिक पॉजिटिविटी दर (1.94 प्रतिशत) पिछले 28 दिनों से तीन प्रतिशत से कम

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा, आज सुबह आठ बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, 58.25 करोड़ (58,25,49,595) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 64,69,22 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 

1,03,53,405

दूसरी खुराक

82,15,000

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 

1,83,04,397

दूसरी खुराक

1,25,74,264

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

21,69,00,386

दूसरी खुराक

1,94,77,956

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

12,26,16,599

दूसरी खुराक

4,87,88,970

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक 

8,33,38,747

दूसरी खुराक

4,19,79,871

कुल

 

58,25,49,595

 

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

पिछले 24 घंटों में 44,157 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,16,80,626 हो गई है।  

स्वस्थ होने की दर 97.63 प्रतिशत पर पहुंची गई है, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्च्तम स्तर पर है। 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001ZZ82.jpg

 

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 57 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 25,072 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो 160 दिनों में सबसे कम है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002SYYI.jpg

कोरोना संक्रमित मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने और नए रोगियों की संख्या में कमी ने सक्रिय मामलों को 3,33,924 तक कम कर दिया है जो कि 155 दिनों में सबसे न्यूनतम है। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 1.03 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003GYF0.jpg

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 12,95,160 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 50.75 करोड़ से अधिक (50,75,51,399) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.91 प्रतिशत से नीचे, पिछले 59 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 1.94 प्रतिशत है। पिछले 28  दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 77 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1748191

 

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके के 57.05 करोड़ से अधिक डोज़ दिये गये

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी टीके के 3.44 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल किये हुए डोज़ हैं

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड वैक्सीन प्रदान करके उन्हें समर्थन दे रही है। टीकों की सार्वभौमिक उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

वैक्सीन डोज़

(23 अगस्त, 2021 तक)

अब तक हुई आपूर्ति

57,05,07,750

भेजे जाने को तैयार वैक्सीन डोज़

13,34,620

 

 

बची हुई वैक्सीन की खुराकें 

3,44,06,720

 

केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 57.05 करोड़ से अधिक (57,05,07,750) डोज़ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान की गई हैं। इसके अलावा 13,34,620 डोज़ भेजे जाने की तैयारी है।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके के 3‌.44 करोड़ से अधिक (3,44,06,720) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल किए हुए डोज़ उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

 

ज्यादा जानकारी के लिएhttps://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1748190

 

कोविन के माध्यम से कोविशिल्ड और कोवैक्सीन के नैदानिक (क्लिनिकल) परीक्षण प्रतिभागियों को डिजिटल कोविड -19 टीकाकरण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की साझेदारी में अगस्त 2020 से कोविशिल्ड के चरण II/III ब्रिजिंग अध्ययन का आयोजन किया था। वहीं नवंबर 2020 से कोवैक्सीन के लिए भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) ने चरण III प्रभावकारिता नैदानिक परीक्षण आयोजित किए गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को-विन के माध्यम से डिजिटल टीकाकरण प्रमाणपत्र के लिए परीक्षण प्रतिभागियों से कई अनुरोध प्राप्त हुए थे।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1748354

 

भारतीय वैज्ञानिक ने ब्रिक्स समूह के साथ जीनोमिक निगरानी के नेटवर्क की स्थापना और तपेदिक के साथ सार्स-कॉव-2 के ओवरलैप का अध्ययन करने के लिए भागीदारी की

भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग ब्रिक्स देशों के सहयोग से तपेदिक रोगियों पर गंभीर कोविड-19 स्थितियों के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए सार्स-कॉव-2 एनजीएस-ब्रिक्स समूह और बहु ​​केंद्रित कार्यक्रम लागू कर रहा है।

सार्स-कॉव-2 एनजीएस-ब्रिक्स समूह कोविड-19 स्वास्थ्य-संबंधी ज्ञान को आगे बढ़ाने और स्वास्थ्य परिणामों में सुधार में योगदान करने के लिए एक अंतःविषय सहयोग है। यह समूह नैदानिक ​​​​और सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान के लिए अग्रणी जीनोमिक डेटा के अनुवाद में तेजी लाएगा और नैदानिक ​​​​और निगरानी नमूनों से हस्तक्षेप के लिए उच्च स्तर के जीनोमिक प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके, और नैदानिक ​​​​परखों में भविष्य के उपयोग के लिए महामारी विज्ञान और जैव सूचना विज्ञान उपकरण और कोविड-19 और अन्य वायरस के संचरण गतिशीलता की निगरानी करेगा। भारतीय टीम में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स (प्रोफेसर अरिंदम मैत्रा, प्रोफेसर सौमित्र दास, डॉ. निदान के विश्वास), सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स (डॉ. अश्विन दलाल) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (डॉ. मोहित के जॉली) शामिल हैं। वैज्ञानिक गणना के लिए राष्ट्रीय प्रयोगशाला - एलएनसीसी / एमसीटीआई ब्राजील से (डॉ. एना तेरेज़ा रिबेरो डी वास्कोनसेलोस), रूस से स्कोल्कोवो इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की (प्रोफेसर जॉर्जी बाज़ीकिन), चीन से चीनी विज्ञान अकादमी के बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स के (प्रोफेसर मिंगकुन ली) और दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नेटाल विश्वविद्यालय के (प्रोफेसर टुलियो डी ओलिवेरा) इस संघ में भाग लेंगे।

ज्यादा जानकारी के लिएhttps://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1748315

 

महत्वपूर्ण ट्वीट्स

 

 

*****

एमजी/एएम/आरकेएस



(Release ID: 1748470) Visitor Counter : 221