नागरिक उड्डयन मंत्रालय

नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भावनगर से दिल्ली मार्ग पर पहली सीधी उड़ान का उद्घाटन किया

Posted On: 20 AUG 2021 6:07PM by PIB Delhi

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल डॉ. वी के सिंह (सेवानिवृत्त) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव श्री प्रदीप खरोला के साथ आज वर्चुअल माध्यम से भावनगर (गुजरात) से दिल्ली क्षेत्र के लिए स्पाइसजेट की पहली सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी भी वर्चुअल रूप से उपस्थित थे।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001LDBV.jpg

 

इस मौके पर मौजूद अन्य गणमान्य व्यक्तियों में गुजरात के नागरिक उड्डयन मंत्री (कैबिनेट) श्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा, भावनगर से सांसद भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भारतीबेन धीरूभाई शियाल, विधान सभा सदस्य (पूर्व) भावनगर और महिला एवं बाल कल्याण शिक्षा तथा तीर्थयात्रा मंत्री श्रीमती विभावरीबेन विजयभाई दवे, विधान सभा सदस्य (ग्रामीण) भावनगर और मत्स्य पालन मंत्री श्री परसोत्तंभाई ओधवजीभाई सोलंकी तथा विधानसभा सदस्य (पश्चिम) भावनगर श्री जितेंद्रभाई सावजीभाई वघानी भावनगर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। नागरिक उड्डयन मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्रीमती उषा पाधी के साथ-साथ नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी नई दिल्ली में राजीव गांधी भवन में आयोजित समारोह के दौरान उपस्थित थे।

 

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि विरासत स्थली वाले शहर भावनगर से दिल्ली के लिए पहली सीधी उड़ान संचालन को झंडी दिखाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही इस शहर ने पूरे गुजरात की आर्थिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह शहर केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व के लिए हीरा तराशने, पॉलिश करने और सेवामुक्त हुए जहाज तोड़ने के उद्योग का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। श्री सिंधिया ने कहा कि भावनगर भारत का एक प्रमुख शहर है जहां हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'वोकल फॉर लोकल' और 'लोकल टू ग्लोबल' की प्रतीकात्मक पहल का मिश्रण मिलता है। इसके अलावा, नई स्क्रैपेज नीति से भी भावनगर के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों के अतिरिक्त, शहर का अपना समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है। उड्डयन मंत्री ने कहा कि ये नई उड़ानें भावनगर के व्यापार तथा वाणिज्य क्षेत्र को सहायता प्रदान करते हुए यहां के पर्यटन उद्योग के लिए भी उत्प्रेरक का काम करेंगी।

 

भावनगर को अब छह नए फ्लाइट रूट मिलेंगे। भावनगर से दिल्ली और भावनगर से सूरत के लिए सीधी उड़ानों का संचालन होने के कारण लोगों को उड़ान भरने के लिए अहमदाबाद की यात्रा करनी पड़ती थी, लेकिन अब यात्री इन क्षेत्रों में शुरू की गई सीधी नई उड़ान सेवाओं का विकल्प चुनकर आराम से यात्रा कर सकते हैं। भावनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानें मंगलवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य सभी दिनों में संचालित होंगी, भावनगर से सूरत के लिए उड़ानें बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को 21 अगस्त 2021 से शुरू होंगी।

 

उड़ानों की समय सूची इस प्रकार हैः

 

उड़ान संख्या

सेक्टर

प्रस्थान

आगमन

फ्रीक्वेन्सी

विमान

एसजी 3004

भावनगर-दिल्ली

15:45

17:50

सोमवार, बुधवार,

बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार

क्यू 400

एसजी 3001

दिल्ली-भावनगर

6:40

8:45

सोमवार, बुधवार,

बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार

क्यू 400

एसजी 3001

भावनगर-मुंबई

9:05

10:10

सोमवार, बुधवार,

बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार

क्यू 400

एसजी 3004

मुंबई-भावनगर

14:20

15:25

सोमवार, बुधवार,

बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार

क्यू 400

एसजी 3423

भावनगर-सूरत

14:40

15:25

बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार

क्यू 400

एसजी 3422

सूरत-भावनगर

13:35

14:20

बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार

क्यू 400

 

****

एमजी/एएम/एन/डीवी



(Release ID: 1747707) Visitor Counter : 299