स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 54 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर के पार


पिछले 24 घंटों में 73 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई

रिकवरी दर 97.46 प्रतिशत पर पहुंची

पिछले 24 घंटों में 36,083 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

वर्तमान में भारत के सक्रिय मामले (3,85,336) जो कुल मामलों के 1.20 प्रतिशत हैं

लगातार 20 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (1.88 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम

Posted On: 15 AUG 2021 10:08AM by PIB Delhi

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 54 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 61,35,193 सत्रों के जरिये कुल मिलाकर 54,38,46,290 टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 73,50,553 टीके लगाये गए हैं।

इनमें शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक 

1,03,49,901

 

दूसरी खुराक

80,93,907

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक 

1,82,76,459

 

दूसरी खुराक

1,21,45,936

18-44 आयु समूह

पहली खुराक 

19,58,22,860

 

दूसरी खुराक 

1,52,60,695

45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह 

पहली खुराक 

11,70,84,332

 

दूसरी खुराक

4,55,80,689

60 वर्ष से अधिक    

पहली खुराक 

8,10,41,849

 

दूसरी खुराक

4,01,89,662

कुल

 

54,38,46,290

 

सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित 

करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत की रिकवरी दर बढ़कर 97.46 प्रतिशत हो गई है।

महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,13,76,015 व्यक्ति पहले ही 

कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं तथा 37,927 रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001XINN.jpg

भारत में पिछले 24 घंटों में 36,083 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले 49 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002SLLX.jpg

भारत के सक्रिय मामले आज 3,85,336 हैं तथा सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.20 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003XWF7.jpg

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 19,23,863 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 49.36 करोड़ से अधिक (49,36,24,440) जांच की जा चुकी है।

एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.00 प्रतिशत है और 

दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 1.88 प्रतिशत है।

 दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 20 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और 

अब लगातार 69 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0041NC5.jpg

****

एएम /एमजी/ एके 



(Release ID: 1746061) Visitor Counter : 339