स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी
प्रविष्टि तिथि:
05 AUG 2021 9:21AM by PIB Delhi
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 48.93 करोड़ खुराकें लगाई गईं।
अब तक पूरे देश में कुल 3,09,74,748 मरीज स्वस्थ हुये।
रिकवरी दर इस समय 97.37 है।
पिछले 24 घंटों के दौरान 41,726 मरीज स्वस्थ हुये।
पिछले 24 घंटों में भारत में 42,982 नये मामले दर्ज।
भारत के सक्रिय केस लोड इस समय 4,11,076 है।
साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर पांच प्रतिशत से कम पर कायम। वर्तमान में यह 2.37 प्रतिशत है।
दैनिक पॉजीटिविटी दर 2.58 प्रतिशत है, जो लगातार 10 दिन से तीन प्रतिशत से कम पर कायम है।
जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 47.48 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।
***
एमजी/एएम/एकेपी
(रिलीज़ आईडी: 1742637)
आगंतुक पटल : 668