स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट


राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को 49.85 करोड़ से अधिक टीके की खुराक प्रदान की गई

राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.75 करोड़ से अधिक खुराक टीकाकरण के लिए उपलब्ध हैं

प्रविष्टि तिथि: 03 AUG 2021 9:37AM by PIB Delhi

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। टीकाकरण अभियान को टीकों की उपलब्‍धता बढ़ाकर और राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए टीकों की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए तेज किया गया है। इससे राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी योजना तैयार करने और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को युक्तिसंगत बनाने में मदद मिलेगी।

भारत सरकार इस राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड के टीके मुफ्त उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीकों की खरीदारी कर राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति (मुफ्त) कर रही है।

टीके की खुराक

(3 अगस्त 2021 तक)

आपूर्ति

49,85,51,660

आपूर्ति की तैयारी

20,94,890

प्रयोग की गई

47,52,49,554

शेष उपलब्‍ध

2,75,88,573

 

राज्‍यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से अब तक टीके की 49.85 करोड़ (49,85,51,660)खुराक प्रदान की जा चुकी है और 20,94,890 खुराक आपूर्ति की तैयारी में हैं। इनमें से व्यय सहित कुल खपत आज सुबह 8 बजे तक प्राप्त आंकड़ो के अनुसार 47,52,49,554 खुराक हैं।

राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.75 करोड़ से अधिक (2,75,88,573)खुराक शेष है जिनका प्रयोग होना अभी बाकी है।

****

एमजी/एएम/जे


(रिलीज़ आईडी: 1741772) आगंतुक पटल : 632
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam