स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण ने 47.22 करोड़ का आंकड़ा पार किया


रिकवरी दर 97.35 प्रतिशत हुई

पिछले 24 घंटों के दौरान 40,134 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

भारत में वर्तमान में कुल मामलों में सक्रिय मामलों (4,13,718) की हिस्सेदारी 1.31 प्रतिशत है

लगातार 56 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.81 प्रतिशत) 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है

Posted On: 02 AUG 2021 9:39AM by PIB Delhi

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा कल 47.22 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 8 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 55,99,690 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 47,22,23,639 डोज लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 17,06,598 डोज लगाई गई हैं।

इनमें शामिल हैं :

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,03,11,380

दूसरी खुराक

78,56,466

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,79,78,353

दूसरी खुराक

1,13,65,816

आयु समूह 18-44 वर्ष

पहली खुराक

15,70,22,578

दूसरी खुराक

88,94,835

आयु समूह 45-59 वर्ष

पहली खुराक

10,65,50,619

दूसरी खुराक

3,94,29,559

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

7,61,31,656

दूसरी खुराक

3,66,82,377

कुल

47,22,23,639

 

 

कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में 3,08,57,467 लोग पहले ही कोविड-19 से उबर चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 36,946 ठीक हो गए। इस प्रकार ठीक होने की दर 97.35.प्रतिशत के स्तर पर है।

 https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001Y8UJ.jpg

                                                               

 

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में दैनिक नए मामले 40,134 सामने आए।

लगातार 36 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ यूटी द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002LDZB.jpg

 

भारत के सक्रिय मामले 4,13,718 के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.31 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0031OY2.jpg

देश भर में परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 14,28,984 परीक्षण कराए गए। भारत में अभी तक कुल 46.96 करोड़(46,96,45,494)) परीक्षण हो चुके हैं।

जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं, वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.37 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.81 प्रतिशत रही। लगातार 56 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0047PM4.jpg

****

एमजी/एएम/एजे



(Release ID: 1741402) Visitor Counter : 803