स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण ने 46 करोड़ का आंकड़ा पार किया
पिछले 24 घंटों में लगभग 53 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई
रिकवरी दर 97.37 प्रतिशत हुई
पिछले 24 घंटों के दौरान 41,649 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए
भारत में वर्तमान में कुल मामलों में सक्रिय मामलों (4,08,920) की हिस्सेदारी 1.29 प्रतिशत है
लगातार 54 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.34 प्रतिशत) 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है
Posted On:
31 JUL 2021 11:12AM by PIB Delhi
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा कल 46 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 8 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 54,94,423 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 46,15,18,479 डोज लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 52,99,036 डोज लगाई गई हैं।
इनमें शामिल हैं :
एचसीडब्ल्यू
|
पहली खुराक
|
1,03,02,313
|
दूसरी खुराक
|
78,22,150
|
एफएलडब्ल्यू
|
पहली खुराक
|
1,79,32,882
|
दूसरी खुराक
|
1,12,50,974
|
आयु समूह 18-44 वर्ष
|
पहली खुराक
|
15,22,17,587
|
दूसरी खुराक
|
80,61,768
|
आयु समूह 45-59 वर्ष
|
पहली खुराक
|
10,44,37,699
|
दूसरी खुराक
|
3,84,29,220
|
60 वर्ष से ज्यादा
|
पहली खुराक
|
7,49,29,832
|
दूसरी खुराक
|
3,61,34,054
|
कुल
|
46,15,18,479
|
कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में 3,07,81,263 लोग पहले ही कोविड-19 से उबर चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 37,291 ठीक हो गए। इस प्रकार ठीक होने की दर 97.37%.प्रतिशत के स्तर पर है।
पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में दैनिक नए मामले 41,649 सामने आए।
लगातार 34 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ यूटी द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।
भारत के सक्रिय मामले 4,08,920के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.29प्रतिशत है।
देश भर में परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 17,76,315 परीक्षण कराए गए। भारत में अभी तक कुल 46.64 करोड़ (46,64,27,038) परीक्षण हो चुके हैं।
जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं, वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.42 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.34 प्रतिशत रही । लगातार 54 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।
****
एमजी/एएम/एजे
(Release ID: 1741044)
Visitor Counter : 310