राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति खराब मौसम के कारण करगिल वॉर मेमोरियल नहीं जा सके 


राष्ट्रपति ने बारामूला स्थित डैगर वॉर मेमोरियल में श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 26 JUL 2021 9:57PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्रास स्थित करगिल वॉर मेमोरियल नहीं जा सके, क्योंकि उड़ान के रास्ते में उनके हेलीकॉप्टर को खराब मौसम का सामना करना पड़ा था। द्रास जाने के बजाय राष्ट्रपति बारामूला पहुंचे और वहां डैगर वॉर मेमोरियल पर जाकर देश की रक्षा करने में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अफसरों और जवानों से बातचीत भी की और गुलमर्ग में उच्च ऊंचाई युद्ध स्कूल (हाई ऑल्टीट्यूड वॉरफेयर स्कूल) का दौरा किया। 

***********

 
एमजी/एएम/एकेपी/एसएस  


(रिलीज़ आईडी: 1739366) आगंतुक पटल : 347
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi