प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा
प्रविष्टि तिथि:
25 JUL 2021 6:27PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुए एक हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ट्वीट श्रृंखला में प्रधानमंत्री ने कहा :
"हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: पीएम @ नरेन्द्र मोदी
"हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष-पीएमएनआरएफ से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: पीएम @नरेन्द्र मोदी"
***
एमजी/एएम/एमकेएस/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1738862)
आगंतुक पटल : 355
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam