रक्षा मंत्रालय

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय सेना स्कीइंग अभियान, आर्मेक्स-21 का समापन किया;


कठिन इलाके में चार महीने के लंबे अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए दल की सराहना की

Posted On: 23 JUL 2021 4:17PM by PIB Delhi
  • सेना स्कीइंग अभियान का संचालन हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं में किया गया
  • लद्दाख में काराकोरम दर्रे से उत्तराखंड में मलारी तक 1,660 किलोमीटर कवर किया गया
  • दल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अब तक कई अज्ञात क्षेत्रों के बारे में जानकारी एकत्रित की
  • रक्षा मंत्री सशस्त्र बलों के साहस, समर्पण और भावना की सराहना की
  • रक्षा मंत्री ने कहा कि देश की रक्षा और सुरक्षा सुरक्षित हाथों में है

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 23 जुलाई, 2021 को नई दिल्ली में भारतीय सेना स्कीइंग अभियान, आर्मेक्स-21 का समापन किया। आर्मेक्स-21 का आयोजन देश व भारतीय सेना में साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हिमालयी क्षेत्र की पर्वत श्रृंखलाओं में किया गया था। इस अभियान को 10 मार्च, 2021 को लद्दाख के काराकोरम दर्रे पर रवाना किया गया था और 06 जुलाई, 2021 को उत्तराखंड के मलारी में यह समाप्त हुआ। इस अभियान के तहत 119 दिनों में 1,660 किलोमीटर की दूरी तय की गई। इस अभियान के दौरान दल ने 5,000-6,500 मीटर के कई दर्रों, ग्लेशियरों, घाटियों और नदियों के जरिए यात्रा की। वहीं इस दल ने दूर-दराज के इलाकों की स्थानीय आबादी से भी बातचीत की। यह अभियान अंतरराष्ट्रीय सीमा और भीतरी इलाकों के अब तक अज्ञात क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने में सक्षम था।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 23 जुलाई, 2021 को नई दिल्ली में आयोजित भारतीय सेना स्कीइंग अभियान, आर्मेक्स-21 के समापन समारोह के दौरान

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001LW9V.jpg

इस अवसर पर श्री राजनाथ सिंह ने चुनौतीपूर्ण अभियान के सफल समापन पर दल को बधाई दी और उनके साहस व लचीलेपन की सराहना की। इस अभियान को असाधारण बताते हुए उन्होंने कहा कि दल ने न केवल एक रोमांचक यात्रा पूरी की, बल्कि इस क्षेत्र का एक ऑपरेशनल रेकी का भी संचालन किया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002RWEV.jpg

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 23 जुलाई, 2021 को नई दिल्ली में भारतीय सेना स्कीइंग अभियान, आर्मेक्स-21 के समापन समारोह के दौरान सभा को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों के साहस, समर्पण और भावना की सराहना की और संतोष व्यक्त किया कि देश की रक्षा और सुरक्षा सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आर्मेक्स-21 की सफलता पूरे देश में साहसी लोगों की एक नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी।

इस दल के यात्रा अनुभवों को साझा करते हुए, टीम लीडर मेजर एके सिंह ने कहा कि ऐसे कई मौके आए जब उनके संकल्प की परीक्षा हुई। दल ने गढ़वाल में कालिंदी खाल (दर्रे) को पार करते समय सबसे कठिन क्षणों में से एक का सामना किया था। उन्होंने आगे कहा कि दल को अत्यधिक बर्फानी तूफान की स्थितियों के चलते 5,500 मीटर की ऊंचाई पर शिविर लगाना पड़ा। दल के नेता ने दूरदराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों के साथ बातचीत को एक नया अनुभव बताया। उन्होंने बताया कि उनकी सादगी और सहायता करने वाला व्यवहार दिल को छू लेने वाला था। मेजर एके सिंह ने आगे कहा कि इस अभियान ने सीमांत आबादी को करीब लाने का काम किया और जरूरत होने पर भारतीय सेना की उन तक पहुंचने की क्षमता को लेकर उनके विश्वास को मजबूत किया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003K9WI.jpg

 

23 जुलाई, 2021 को नई दिल्ली में टीम लीडर मेजर एके सिंह ने आर्मेक्स-21 के बारे में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को जानकारी दी  

 

वहीं अभियान दल के सदस्यों ने बताया कि कैसे ऊंचे पहाड़ों में लंबी दूरी तय करना चोटियों पर चढ़ाई से अलग है, जो पहाड़ों में साहसिक गतिविधि का अधिक सामान्य रूप है। उन्होंने कहा कि स्की पर तिरछे चलने के समान और कोई भी गतिविधि आपके संयम की परीक्षा नहीं ले सकता है। दल लंबे समय तक रसद और बचाव दल की पहुंच से बाहर रही, जिससे टीम के प्रत्येक सदस्य द्वारा 30 किलोग्राम से अधिक भार वहन करना जरूरी हो गया। चोटियों की चढ़ाई के विपरीत जहां दल का एक बहुत छोटा हिस्सा वास्तव में चोटी पर चढ़ता है, वहीं स्की पर तिरछे होकर लंबी दूरी तय करने में पूरी टीम साहसिक गतिविधि को पूरा करती है। दल ने जोर दिया कि इस अभियान में टीम भावना महत्वपूर्ण थी।

अभियान दल के सदस्यों ने रक्षा मंत्री को बताया कि कैसे वे स्की के उपयोग से लंबी दूरी तय करने में सक्षम हुए हैं। एक मौके पर उन्होंने लमखागा दर्रे को पार करते हुए एक दिन में 66 किलोमीटर की दूरी तय की, जो पूरे अभियान के दौरान एक दिन में उनके द्वारा तय की गई सबसे लंबी दूरी थी।

इस अवसर पर श्री राजनाथ सिंह ने आर्मेक्स-21 की टीम के सदस्यों को सम्मानित भी किया।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004EG96.jpg

 

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 23 जुलाई, 2021 को नई दिल्ली में भारतीय सेना स्कीइंग अभियान, आर्मेक्स-21 की टीम को सम्मानित करते हुए

 

इस समापन समारोह के दौरान थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005J6P2.jpg

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 23 जुलाई, 2021 को नई दिल्ली में समापन समारोह के दौरान भारतीय सेना स्कीइंग अभियान, आर्मेक्स-21 की टीम के साथ। इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवाने भी उपस्थित थे। 

****

एमजी/एएम/एचकेपी/डीए



(Release ID: 1738258) Visitor Counter : 446