PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

प्रविष्टि तिथि: 19 JUL 2021 5:48PM by PIB Delhi

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

  • देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 40.64 करोड़ खुराकें लगाई गईं
  • देश भर में अब तक कुल 3,03,08,456 लोग स्वस्थ हुए
  • रिकवरी रेट बढ़कर 97.32% हुआ
  • पिछले 24 घंटों के दौरान 38,660 मरीज स्वस्थ हुए
  • पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 38,164 नए मामले सामने आए
  • भारत के सक्रिय मामलों की संख्या 4,21,665 है
  • सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.35% है
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5% से नीचे बना हुआ है, वर्तमान में 2.08% है
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.61% है, लगातार 28वें दिन 3% से कम रही
  • जांच की क्षमता को बढ़ाया गया है, (कुल) – 44.54 करोड़ जांच की गई

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

 

 

 

कोविड-19 पर नवीनतम जानकारी

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कवरेज 40.64 करोड़ के पार

रिकवरी दर बढ़कर 97.32 प्रतिशत हुई

पिछले 24 घंटों में दैनिक नए मामलों की संख्या 38,164

भारत में सक्रिय मामले इस समय 4,21,665 हैं, जो कुल मामलों का 1.35 प्रतिशत है

दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.61 प्रतिशत), जो 28 दिन से लगातार तीन प्रतिशत से नीचे कायम

 

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कवरेज 40.64 करोड़ के पार हो गया है। आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल 50,69,232 सत्रों के जरिये टीके की कुल 40,64,81,493 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,63,123 खुराकें दी गईं। इनमें शामिल है-

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,02,69,922

 

दुसरी खुराक

75,52,270

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,77,95,125

 

दुसरी खुराक

1,03,66,268

 

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

12,50,80,488

 

दुसरी खुराक

49,07,782

 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

9,76,43,768

 

दुसरी खुराक

2,93,47,090

 

60 वर्ष से अधिक

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

7,21,55,133

 

दुसरी खुराक

3,13,63,647

 

योग

40,64,81,493

 

सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,03,08,456 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 38,660 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस हवाले से रिकवरी दर 97.32 प्रतिशत है, जिसमें लगातार बढ़ने का रुझान कायम है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 38,164 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

लगातार 22 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

 

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,21,665 दर्ज की गई है, जो अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.35 प्रतिशत रह गया है।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 14,63,593 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 44.54 करोड़ से अधिक (44,54,22,256) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरवाट दर्ज की गई। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 2.08 प्रतिशत है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.61 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 28 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और लगातार 42 दिनों से पांच प्रतिशत से नीचे कायम है।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1736688

 

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट

राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को अभी तक 42.15 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध कराए गए

राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.60 करोड़ से अधिक शेष तथा अप्रयुक्त टीके उपलब्ध

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत, भारत सरकार राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराकर उनकी सहायता करती रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नये चरण में, केन्द्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा बनाए गए टीकों की 75 प्रतिशत खरीद करेगी और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति (नि:शुल्क) करेगी।

टीकों की खुराक

 

(19 जुलाई, 2021 तक)

 

आपूर्ति

 

42,15,43,730

 

खपत

 

39,55,31,378

 

शेष उपलब्ध

 

 

2,60,12,352

 

अभी तक राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से 42.15 करोड़ से अधिक (42,15,43,730) टीके उपलब्ध कराए गए हैं।

इनमें से अपव्यय सहित कुल 39,55,31,378 टीकों की (आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध डाटा के अनुसार) खपत हुई है। राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.60 करोड़ (2,60,12,352)से अधिक शेष तथा अप्रयुक्त टीके उपलब्ध हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1736694

 

अल्फा वैरिएंट से बी.1.617.2 डेल्टा वैरिएंट 40-60 प्रतिशत अधिक संक्रामक डॉ. एन के अरोड़ा, सह-अध्यक्ष आईएनएसएसीओजी

इस विषय पर आईसीएमआर द्वारा किये गये अध्ययन के अनुसार मौजूदा वैक्सीन डेल्टा वैरियंट पर कारगर

ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीके लगने और कोविड उपयुक्त व्यवहार के कड़े अनुपालन से महामारी की भावी लहरों को नियंत्रित और टाला जा सकता है

यह कहना कठिन है कि डेल्टा वैरिएंट के कारण होने वाली बीमारी ज्यादा गंभीर होती हैः डॉ. एन के अरोड़ा

हाल के एक साक्षात्कार में इंडियन सार्स-कोव-2 जेनोमिक्स कॉन्सॉर्टियम (आईएनएसएसीओजी) के सह-अध्यक्ष डॉ. एनके अरोड़ा ने वैरियंट की जांच और उसके व्यवहार के हवाले से मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के बारे में चर्चा की। यह जांच यह जानने के लिये की जाती है कि डेल्टा वैरियंट इतना संक्रामक क्यों है। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह जेनोमिक निगरानी के जरिये इसे फैलने से रोका गया। उन्होंने फिर जोर देकर कहा कि कोविड उपयुक्त व्यवहार बहुत अहमियत रखता है।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1736717

 

इस्पात क्षेत्र ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में कदम बढ़ाया

महामारी के दौरान 4,749 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की चरम आपूर्ति की

स्टील पीएसयू ने 165 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 4 पीएसए प्लांट लगाए

कोविड -19 महामारी से लड़ने और लोगों को राहत देने के लिए इस्पात क्षेत्र की ओर से उठाए गए कदमों में शामिल हैं:-

(i) लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) के उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाना;

(ii) इस्पात संयंत्रों के भीतर अस्पतालों में कोविड रोगियों के लिए बेड निर्धारित करना;

(iii) गैसीय ऑक्सीजन की आपूर्ति का उपयोग करते हुए विशाल कोविड देखभाल सुविधाओं को स्थापित करना;

(iv) इस्पात संयंत्रों में प्रेशर स्विंग ऐड्सॉर्प्शन (पीएसए) यूनिट्स को चालू करना;

(v) अतिरिक्त वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सीपीएपी मशीनों की व्यवस्था करना;

(vi) टीकाकरण अभियान चलाना।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1736734

सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनियों ने 1,554 बिस्तरों के साथ बड़े कोविड अस्पताल खोले

महामारी के दौरान अपने संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनियों ने अपने इस्पात संयंत्रों में निम्नलिखित जंबो कोविड केयर अस्पताल/सुविधाएं खोली हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से कोई आवंटन नहीं किया गया है:-

 

स्टील पीएसयू

संयंत्र/स्थान

बिस्तरों की संख्या

कुल

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल)

विशाखापट्टनम

440

440

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)

बोकारो

500

1114

भिलाई

114

राउरकेला

100

बर्नपुर

200

दुर्गापुर

200

कुल

1554

 

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1736731

 

पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारी

महाराष्ट्र: रविवार को महाराष्ट्र ने कोविड-19 के 9,000 मामले और 180 मौतें दर्ज कीं, जिससे संक्रमणों की संख्या 62,14,190 और मृतकों की संख्या 1,27,031 हो गई। 5,756 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या 59,80,350 पहुंच गई, जबकि राज्य में 1,03,486 सक्रिय मामले बचे हैं। अब तक की गई जाचों की कुल संख्या 4,54,81,252 है।

गुजरात: कल गुजरात ने कोविड-19 के 33 नए मामले दर्ज किए। पिछले 24 घंटों में 71 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ, राज्य का रिकवरी रेट (स्वस्थ होने की दर) अब 98.72 प्रतिशत हो गया है। कल अहमदाबाद में कोविड-19 से सिर्फ एक मौत दर्ज की गई, जिससे मृतकों की संख्या 10,076 हो गई। फिलहाल राज्य में 493 सक्रिय मामले हैं।

मध्य प्रदेश: राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या 7,80,927, जबकि बिना किसी मौत के मृतकों की संख्या 10,512 है। राज्य में कोविड-19 के 219 सक्रिय मामले हैं।

छत्तीसगढ़: रविवार को छत्तीसगढ़ ने कोविड-19 के 165 मामले और दो मौतें दर्ज कीं, जिससे संक्रमणों की संख्या 9,99,853 और मृतकों की संख्या 13,496 पहुंच गई। दिन भर में 53 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने और 228 लोगों के होम आइसोलेशन पूरा करने के बाद, स्वस्थ होने वालों की संख्या 9,82,638 पहुंच गई, जबकि राज्य में 3,719 सक्रिय मामले बचे हैं। रविवार को 26,833 नमूनों की जांच के साथ, राज्य में हुई जांचों की संख्या 1,09,15,132 हो गई। शनिवार तक राज्य में कोविड-19 टीके की 1.11 करोड़ से ज्यादा खुराकें लगाई चुकी हैं, जिनमें 90,92,377 लोगों को पहली और 20,16,679 को दूसरी खुराकें मिलीं।

राजस्थान: रविवार को राजस्थान में कोरोना वायरस के 26 नए मामले और बीमारी से संबंधित एक मौत दर्ज की गई, जिससे संक्रमणों की संख्या 9,53,360 और मृतकों की संख्या 8,950 पहुंच गई। मौत का नया मामला प्रतापगढ़ में सामने आया, जबकि जयपुर में कोविड-19 के सबसे ज्यादा पांच मामले दर्ज किए गए। राज्य में नोवेल कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 472 है। बुलेटिन के अनुसार, राजस्थान में कुल 9,43,938 लोग संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं।

गोवा: प्रदेश भर में लागू कर्फ्यू के आदेश को पहले जैसी पाबंदियों और छूट के साथ 26 जुलाई 2021 की सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है। गोवा में कोविड के कुल मामले 1,69,740 और मृतकों की संख्या 3,111 है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,65,067 पहुंच गई है, जबकि राज्य में 1,562 सक्रिय मामले बचे हैं।

केरल: स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 5.24 लाख स्वास्थ्य कर्मी कोविड टीके की पहली खुराक लगवा चुके हैं। टीके की दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या 4.42 लाख रही। 18 वर्ष से अधिक आयु के 50 प्रतिशत से ज्यादा व्यक्तियों को कोविड-19 के खिलाफ टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। कुल 1,67,78,117 व्यक्तियों को पहली और दूसरी खुराक मिली है। इनमें से 1,20,47,872 को पहली और 47,30,245 को दूसरी खुराक मिली। रविवार को राज्य ने कोविड-19 के 13,956 नए मामले मिलने की पुष्टि की। अब राज्य में 1,25,041 सक्रिय मामले हैं। रविवार को राज्य की ओर से वायरस के कारण 81 लोगों की मौत होने की पुष्टि करने के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 15,350 हो गई। जांचों का पॉजिटिविटी रेट 10.69 प्रतिशत बना हुआ है।

तमिलनाडु: रविवार को तमिलनाडु में कोविड-19 के 2,079 नए मामले दर्ज किए, जिससे उपचाराधीन रोगियों की संख्या 27,897 हो गई। जन स्वास्थ्य निदेशालय के दैनिक बुलेटिन के अनुसार, अब तक 25,35,402 व्यक्तियों को जांच में पॉजिटिव पाया गया है। रविवार को राज्य में 1,318 सत्रों में कुल 82,009 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब तक 1,80,003,527 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

कर्नाटक: रविवार को, राज्य ने 1,708 नए मामले दर्ज किए, जिनमें से 23% या 386 मामले बेंगलुरू शहर में पाए गए।

आंध्र प्रदेश: 17 मौतों के साथ राज्य ने 1,05,024 नमूनों की जांच करने के बाद कोविड-19 के 2,974 नए मामले दर्ज किए, जबकि पिछले 24 घंटों में 3,290 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई। कुल मामले: 19,40,096; सक्रिय मामले: 24,708; अस्पतालों से छुट्टी पाने वाले मामले: 19,02,256; मृत्यु: 13,132। कल तक राज्य में कोविड टीके की कुल 1,86,49,052 खुराक लगाई जा चुकी हैं, जिनमें 1,45,13,707 पहली और 41,35,345 दूसरी खुराक शामिल हैं।

तेलंगाना: कल राज्य में 578 नए मामले और तीन लोगों की मौत दर्ज की गई, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 6,36,627 और मृतकों की संख्या 3,759 हो गई। कोविड मरीजों के स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट), 97.28 प्रतिशत राष्ट्रीय औसत की तुलना में, बढ़कर 97.86 प्रतिशत हो गई है। राज्य में मामलों की मृत्यु दर (सीएफआर), 1.3 प्रतिशत राष्ट्रीय औसत की तुलना में, 0.59 प्रतिशत दर्ज की गई है। अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 9,824 है।

असम: पिछले 24 घंटों में असम में कुल 15 लोगों की मौत, जबकि संक्रमणों के 1,329 नए मामले दर्ज किए गए। असम में 31% वयस्कों को कोविड का टीका लग चुका है। अब तक 15.26 लाख लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

मणिपुर: राज्य में 963 नए मामले, 11 मौतें और 15.6 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट दर्ज की गई। 17 जुलाई को, 25,769 लोगों को टीके लगाने के साथ टीके की कुल खुराकों की संख्या 10,36,124 हो गई। इनमें से दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या 1,13,277 रही।

मेघालय: रविवार को मेघालय में 388 नए पॉजिटिव मामले सामने आए, जबकि 483 मरीज वायरल संक्रमण से स्वस्थ हो गए। संक्रमण के कारण छह रोगियों की मौत हो गई, जिससे कोरोनो वायरस से मरने वालों की संख्या 945 पहुंच गई। अभी, मेघालय में 3,979 सक्रिय मामले हैं, जबकि स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 52,464 है।

नगालैंड: रविवार को नगालैंड में 106 नए मामले मिले और 4 लोगों की मौत हो गई। सक्रिय मामले 1,149 हैं, जबकि कुल संख्या 26,682 पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 16 जुलाई तक, नगालैंड में कोविड-19 के कुल 14,549 मामलों में 2,090 छात्र थे। यह 2021 में सामने आए कुल मामलों का 14.36% था।

सिक्किम: पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड संबंधित तीन नई मौतें दर्ज की गई। आज जारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में सिक्किम में जांच किए गए 931 नमूनों में से  कोरोना वायरस के 155 नए पॉजिटिव मामले मिले। इस अवधि में 98 लोग स्वस्थ हो गए। 2,308 सक्रिय मामलों के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 23,392 है। मृतकों की संख्या बढ़कर 324 हो गई है, जबकि अब तक 20,498 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम में पॉजिटिविटी रेट 16.6 प्रतिशत और रिकवरी रेट 88.6 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

 

महत्वपूर्ण ट्वीट्स

 

*****

एमजी/एएम/आरकेएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1737067) आगंतुक पटल : 397
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Punjabi , Gujarati