स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण के 183वें दिन के बारे में नवीनतम जानकारी


भारत में कोविड-19 टीकाकरण की संख्या 40 करोड़ पार होने के साथ एक और महत्वूर्ण पड़ाव हासिल हुआ

आज शाम सात बजे तक 46.38 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई

अब तक 18 से 44 आयु वर्ग में लगभग 13 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है

Posted On: 17 JUL 2021 8:17PM by PIB Delhi

आज शाम 7 बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने कोविड-19 टीकाकरण में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए टीकाकरण की समग्र कवरेज 40 करोड़ (40,44,67,526) को पार कर लिया है। कोविड-19 के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ। शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार आज कोविड टीके की 46.38 लाख से अधिक (46,38,106) खुराक दी जा चुकी हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001INA6.jpg

आज 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को टीके की 21,18,682 पहली खुराक और 2,33,019 दूसरी खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के शुरू होने के बाद से 37 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों द्वारा पहली खुराक लेने वालों की संचयी संख्या 12,40,07,069 है और दूसरी खुराक लेने वालों की कुल संख्या 48,50,858 है। आठ राज्यों- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र- द्वारा 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को 50 लाख से अधिक पहली खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लाभार्थियों को 10 लाख से अधिक कोविड टीके की पहली खुराक लगाई है।

नीचे दी गई तालिका में अब तक 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को दी गई टीके की खुराकों की कुल संख्या को दर्शाया गया है:

क्र.सं.

राज्य

पहली खुराक

दूसरी खुराक

1

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

70380

79

2

आंध्र प्रदेश

2724407

62445

3

अरुणाचल प्रदेश

325266

432

4

असम

3376606

154146

5

बिहार

7947241

177959

6

चंडीगढ़

260506

1433

7

छत्तीसगढ़

3208046

89118

8

दादरा और नगर हवेली

218930

165

9

दमन एवं दीव

160332

731

10

दिल्ली

3454219

214074

11

गोवा

460547

11015

12

गुजरात

9094576

293853

13

हरियाणा

3923455

194207

14

हिमाचल प्रदेश

1198873

2705

15

जम्मू एवं कश्मीर

1236644

47139

16

झारखंड

2938012

112722

17

कर्नाटक

8735413

275880

18

केरल

2509072

199248

19

लद्दाख

86915

9

20

लक्षद्वीप

24050

90

21

मध्य प्रदेश

10973238

482888

22

महाराष्ट्र

9543378

405946

23

मणिपुर

423998

936

24

मेघालय

370446

303

25

मिजोरम

333473

737

26

नागालैंड

298944

456

27

ओडिशा

3944952

238549

28

पुडुचेरी

229376

1533

29

पंजाब

2188517

64456

30

राजस्थान

8903677

231947

31

सिक्किम

280116

153

32

तमिलनाडु

7142613

325953

33

तेलंगाना

4947510

349502

34

त्रिपुरा

971765

15066

35

उत्तर प्रदेश

14383106

501491

36

उत्तराखंड

1717937

42531

37

पश्चिम बंगाल

5400533

350961

 

कुल

124007069

4850858

 

****

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1736489) Visitor Counter : 297


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Tamil