उप राष्ट्रपति सचिवालय

उप राष्ट्रपति ने रथ-यात्रा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

Posted On: 11 JUL 2021 4:36PM by PIB Delhi

उप राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने रथ-यात्रा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने सन्देश में उन्होंने कहा की –

रथ-यात्रा के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथ-यात्रा स्थानीय और सम्पूर्ण भारत के श्रद्धालुओं के लिए बहुप्रतीक्षित भावपूर्ण अवसर होता है। रथ-यात्रा हमारे विविधपूर्ण और समावेशी लोकाचार का प्रतीक है और भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए इसका गहरा आध्यात्मिक महत्व है।

भगवान जगन्नाथ, बलराम जी तथा सुभद्रा जी के भव्य रथ, अखिल ब्रह्मांड में ईश्वरीय दिव्यता के प्रतीक हैं।

इस वर्ष भी भारत और शेष विश्व कोविड-19 के कारण एक अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है, इसलिए मैं सभी नागरिकों से यह अपील करता हूँ कि वे कोविड सुरक्षा के लिए निर्धारित मानदंडों का पालन करते हुए रथयात्रा उत्सव को अत्यंत सावधानीपूर्वक मनाएँ।

रथयात्रा के पवित्र और महान आदर्श, हमारे जीवन को शांति, सद्भाव, स्वास्थ्य और खुशी से समृद्ध करें!

*****

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1734610) Visitor Counter : 330