भारी उद्योग मंत्रालय

श्री महेंद्र नाथ पांडेय ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला


श्री किशन पाल गुर्जर ने राज्य मंत्री के रूप में कार्य भार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 09 JUL 2021 7:07PM by PIB Delhi

श्री महेंद्र नाथ पांडेय ने आज केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री के रूप में पद भार ग्रहण कर लिया है।

Charge minister.jpg

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए, मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की नीतियों का निरंतर कार्यान्वयन देश के औद्योगिक क्षेत्र में तत्परता से न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए किया जाएगा।

इससे पूर्व, डॉ. पांडेय वर्तमान सरकार में केंद्रीय कौशल विकास तथा उद्यमशीलता मंत्री थे और उन्होंने 5 जुलाई 2016 से 2 सितंबर 2017 तक मानव संसाधन विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय) में राज्य मंत्री के रूप में भी सेवा की है। श्री पांडेय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं और उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से हिन्दी में पीएडी की है।

आज, श्री किशन पाल गुर्जर ने भी इस्पात मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य भार संभाला। मंत्री पहले वर्तमान सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री थे और उन्होंने हरियाणा के फरीदाबाद के सरकारी महाविद्यालय से कला स्नातक की डिग्री ली है और उत्तर प्रदेश में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी भी किया है।

WhatsApp Image 2021-07-09 at 13.21.19.jpeg

 

मंत्रियों का स्वागत भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव श्री अरुण गोयल तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।

****

एमजी/एएम/एसकेजे/सीएस


(रिलीज़ आईडी: 1734324) आगंतुक पटल : 3180
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil