संस्‍कृति मंत्रालय

श्री जी. किशन रेड्डी ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला


श्रीमती मीनाक्षी लेखी एवं श्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्रियों के रूप में कार्यभार संभाला

Posted On: 08 JUL 2021 5:35PM by PIB Delhi

केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में शास्त्री भवन में केंद्रीय संस्कृति मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इसके साथ साथ, श्रीमती मीनाक्षी लेखी एवं श्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्रियों के रूप में कार्यभार संभाला।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001QSDO.jpg

श्री किशन रेड्डी को केंद्रीय पर्यटन मंत्री के साथ साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास का प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वह गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार संभाल रहे थे।

मीडिया से बातचीत करते हुए, श्री रेड्डी ने कहा कि हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने की दिशा में काम करेंगे।

श्री जी किशन रेड्डी तेलंगाना के सिकंदराबाद संसदीय क्षेत्र से 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए संसद सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया था।

श्री रेड्डी ने बाल-हृदय रोगियों के लिए अपने काम जैसी कई अनूठी पहलों का नेतृत्व किया है जो एक आंदोलन बन गया और उन्हें यूनिसेफ द्वारा आंध्र प्रदेश विधान सभा में सर्वश्रेष्ठ बाल-अनुकूल विधायक का पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भी एक अभियान आरंभ किया तथा नई दिल्ली में आतंकवाद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय युवा सम्मेलन (आईवाईसीटी) का आयोजन किया जिसमें 54 से अधिक देशों के 193 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने सीमा सुरक्षा जागरण यात्रातथा तेलंगाना पोरु यात्राका आयोजन भी किया।

श्री रेड्डी को अमेरिका के मैरीलैंड इंडिया बिजनेस राउंड टेबल (एमआईबीआरटी) द्वारा वर्ष 2009 के लिए असाधारण युवा नेतृत्व पुरस्कार प्राप्त हुआ तथा बुल्गारिया के सोफिया में वैश्विक शांति की दिशा में उनके योगदान के लिए यूनियन ऑफ  बुल्गारियन कमांडोज द्वारा एक मेडल प्रदान किया गया।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002PYCB.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003MQQV.jpg

****

एमजी/एएम/एसकेजे/सीएस



(Release ID: 1733869) Visitor Counter : 1591