PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 05 JUL 2021 8:21PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

  • देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 35.28 करोड़ टीके की खुराकें लगाई गईं
  • पिछले 24 घंटे में भारत ने 39,796 नए मामले दर्ज किए
  • भारत के सक्रिय मामले घटकर 4,82,071 हो गए
  • सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.58 प्रतिशत है
  • अब तक देश में कुल 2,97,00,430 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
  • पिछले 24 घंटे में 42,352 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं
  • लगातार 53वें दिन स्वस्थ होने वाले मामले दैनिक नए मामलों से ज्यादा रहे
  • रिकवरी रेट बढ़कर 97.11 प्रतिशत हो गया
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे बना हुआ है, वर्तमान में 2.40 प्रतिशत है
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.61 प्रतिशत है, जो लगातार 28वें दिन से 5 प्रतिशत से नीचे बना हुआ है।

 

 

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

कोविड-19 पर नवीनतम जानकारी

 

पिछले 24 घंटों के दौरान दैनिक नये मामले 40,000 से कम दर्ज हुए

भारत में सक्रिय मामलों में गिरावट जारी, 4,82,071 मामले दर्ज; कुल मामलों का 1.58 प्रतिशत

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़कर 35.28 करोड़

28वें दिन लगातार दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.61 प्रतिशत) पांच प्रतिशत से कम पर कायम

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 40,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किये गए।

लगातार आठ दिनों से 50,000 से कम मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारीपूर्ण कोशिशों का नतीजा है।

 

भारत सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट भी दर्ज कर रहा है। आज देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,82,071 रही।

पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में कुल 3,279 की गिरावट देखी गई, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का महज़ 1.58 प्रतिशत हैं।

भारत का संपूर्ण टीकाकरण का दायरा कल 35.28 करोड़ से ज्यादा हो गया। आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, 46,34,986 सत्रों के जरिए टीके की कुल 35,28,92,046 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 14,81,583 खुराकें दी गईं।

इसमें शामिल है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,02,29,388

दूसरी खुराक

73,13,234

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,75,86,200

दूसरी खुराक

96,69,322

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

10,07,24,211

दूसरी खुराक

27,77,265

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

9,07,90,116

दूसरी खुराक

1,89,54,073

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

6,89,93,767

दूसरी खुराक

2,58,54,470

योग

35,28,92,046

 

कोविड-19 टीकाकरण को सभी तक पहुंचाने का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण तेज करने और इसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत में ज्यादा से ज्यादा लोग कोविड-19 से स्वस्थ हो रहे हैं, जिससे लगातार 53वें दिन नए मामलों की तुलना में रोजाना स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में 42,352 लोगों के स्वस्थ होने के मामले दर्ज किए गए।

दैनिक नए मामलों की तुलना में पिछले 24 घंटों के दौरान दो हजार (2,556) से अधिक लोग स्वस्थ हुए।

महामारी की शुरुआत के बाद जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 2,97,00,430 लोग कोविड-19 से पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 42,352 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इससे रिकवरी रेट 97.11 प्रतिशत बना हुआ है, जो लगातार बढ़ोतरी का रुझान दिखा रहा है।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1732785

 

कोविड-19 पर नवीनतम जानकारी

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 36.97 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 2.01 करोड़ से अधिक खुराकें मौजूद, जिन्हें लगाया जाना है

केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 36.97 करोड़ से अधिक (36,97,70,980) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान की गई हैं। आज आठ बजे सुबह तक उपलब्ध आंकड़ों के हिसाब से उपरोक्त खुराकों में से बेकार हो जाने वाली खुराकों को मिलाकर कुल 34,95,74,408 खुराकों की खपत हो चुकी है। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों व निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 टीके की 2.01 करोड़ से अधिक (2,01,96,572) खुराकें बची हुई हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1732745

 

प्रधानमंत्री ने कोविन वैश्विक सम्मेलन को संबोधित किया और दुनिया द्वारा कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए भारत द्वारा डिजिटल जनकल्याण के रूप में कोविन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की पेशकश की

कोविन प्लेटफॉर्म को सभी देशों के लिए उपलब्ध होने वाला एक खुला संसाधन बनाया जा रहा है: प्रधानमंत्री

लगभग 200 मिलियन उपयोगकर्ताओं के साथ, 'आरोग्य सेतु' ऐप डेवलपर्स के लिए आसानी से उपलब्ध होने वाला पैकेज है: प्रधानमंत्री

100 वर्षों में ऐसी महामारी का कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता है और कोई भी राष्ट्र, चाहे जितना शक्तिशाली हो, अकेले में इस चुनौती को नहीं हल कर सकता है: प्रधानमंत्री

हमें साथ मिलकर काम करना है और साथ-साथ आगे बढ़ना है: प्रधानमंत्री

भारत ने अपनी टीकाकरण रणनीति की योजना बनाते समय पूरी तरह से डिजिटल दृष्टिकोण को अपनाया है: प्रधानमंत्री

सुरक्षित और विश्वसनीय सबूत लोगों को यह स्थापित करने में मदद करते हैं कि उन्हें कब, कहां और किसके द्वारा टीका लगाया गया: प्रधानमंत्री

डिजिटल दृष्टिकोण टीकाकरण के उपयोग का पता लगाने और टीके की बर्बादी को कम से कम करने में भी मदद करता है: प्रधानमंत्री

'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' के दृष्टिकोण से निर्देशित होकर मानवता निश्चित रूप से इस महामारी पर विजय प्राप्त करेगी: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोविन वैश्विक सम्मेलन को संबोधित किया, जैसा कि भारत ने कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए कोविन प्लेटफॉर्म को डिजिटल जनकल्याण के रूप में दुनिया को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा।

प्रधानमंत्री ने सभी देशों में कोविड महामारी के कारण जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 100 वर्षों में इस तरह की महामारी का कोई उदाहरण नहीं मिलता है और कोई भी राष्ट्र, चाहे वह कितना भी शक्तिशाली हो, अकेले इस तरह की चुनौती का समाधान नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा, “कोविड-19 महामारी से यह सबसे बड़ा सबक मिलता है कि मानवता और मानव कल्याण के लिए हमें मिलकर काम करना होगा और साथ-साथ आगे बढ़ना होगा। हमें एक-दूसरे से सीखना होगा और अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में एक-दूसरे का मार्गदर्शन भी करना होगा।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1732887  

प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1732905

 

डॉ. हर्षवर्धन ने को-विन वैश्विक कॉन्क्लेव को संबोधित किया

प्राचीन दर्शन 'वसुधैव कुटुंबकम': पूरी दुनिया एक परिवार है, में भारत के विश्वास को दोहराया

को-विन हमारी डिजिटल इंडिया पहल का गौरव है

इस पारदर्शी प्रणाली ने हर छोटे स्‍तर पर भी टीके की मांग का पूरा रिकॉर्ड रखने के लिए टीके की प्रत्‍येक डोज पर करीब से नजर रखने और टीका केंद्रों पर आपूर्ति की निगरानी करने की सुविधा दी है और टीके तक सभी की पहुंच और समावेशको सक्षम बनाया है।

"हम दिसंबर 2021 तक अपनी पूरी वयस्क जनसंख्या के पूर्ण टीकाकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं"

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वैश्विक को-विन कॉनक्लेव का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से को-विन वैश्विक कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। कॉन्क्लेव में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, गयाना, एंटीगुआ और बारबूडा, सेंट किट्स एंड नेविस और जाम्बिया सहित 142 देशों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1732930

 

सरकार ने पुणे और हैदराबाद में दो और केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं को कोविड वैक्सीन परीक्षण के लिए तैयार किया

जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय का वैक्सीन विकास और विनिर्माण के ईकोसिस्टम को विस्तार देने के लिए लगातार सहयोग जारी है

जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने स्वायत्त अनुसंधान संस्थानों राष्ट्रीय कोशिका विज्ञान केंद्र (एनसीसीएस), पुणे और राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, (एनआईएबी) हैदराबाद में केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं के रूप में दो वैक्सीन परीक्षण सुविधाएं स्थापित की गई हैं। इसी के अनुरूप, पीएम-केयर्स फंड ट्रस्ट से मिली आर्थिक सहायता के साथ, टीकों के बैच परीक्षण और गुणवत्ता नियंत्रण के लिए डीबीटीएनसीसीएस और डीबीटी-एनआईएबी में केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं के रूप में दो नई वैक्सीन परीक्षण सुविधाएं स्थापित की गई हैं।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद से, जैव प्रौद्योगिकी विभाग मौलिक अनुसंधान के अलावा वैक्सीन के विकास, निदान और परीक्षण, जैव-बैंकिंग और जीनोमिक निगरानी सहित कोविड-19 संबंधी विभिन्न गतिविधियों में अपना योगदान देने में सबसे आगे रहा है और परिवर्तनकारी शोध के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम भी बना रहा है।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1732712

महाराष्ट्र के 7 करोड़ लोगों को मई-जून 2021 के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुफ्त खाद्यान्न मिला

भारतीय खाद्य निगम के पास नवंबर तक निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त भंडार

मई-जून 2021 में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान महाराष्ट्र के लगभग 7 करोड़ और गोवा के 5.32 लाख लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) से लाभ हुआ है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) पीएमजीकेएवाई योजना को लागू करने में सबसे आगे रहा है और उसने पहले ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खाद्यान्न का पर्याप्त भंडार रखा है।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1732910

 

इस महामारी के समय में लोगों को मुफ्त खाद्यान्न देने के लिए केंद्र अब तक की सबसे लंबी कवायद कर रहा है: सचिव, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 3 और 4 के अंतर्गत सबसे कमजोर वर्ग के लाभ के लिए 278.25 एलएमटी खाद्यान्न आवंटित

ओएनओआरसी के तहत प्रति माह 1.5 करोड़ पोर्टेबिलिटी लेन-देन दर्ज किए जा रहे हैं: श्री पांडे

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव श्री शुधांशु पांडे ने आज मीडिया को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के कार्यान्वयन और वर्तमान विपणन सत्र के दौरान खाद्यान्न की खरीद में विभाग की पहल और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की।

श्री पांडे ने कहा कि केंद्र इस महामारी के समय में लोगों को मुफ्त खाद्यान्न वितरित करने की अब तक की सबसे लंबी कवायद चला रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष खाद्यान्नों की खरीद में नया कीर्तिमान बनाया गया है। इस अवसर पर, वर्तमान विपणन सत्र के दौरान गेहूं और चावल की खरीद की स्थिति के बारे में भारतीय खाद्य निगम-एफसीआई के मुख्य महाप्रबंधक-सीएमडी द्वारा मीडिया के साथ एक प्रस्तुति साझा की गई। 

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1732947

 

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने विदेशों में मौजूद सात खिलाड़ियों के टीकाकरण के लिए विदेश मंत्रालय से मदद मांगी

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने विदेश में रह रहे सात खिलाड़ियों और 17 सहायक स्टाफ के कोविड-19 टीकाकरण को पूरा करने के लिए विदेश मंत्रालय से सहायता मांगी है।

इन खिलाड़ियों में स्वीडन के उप्साला में अभ्यास कर रहे जेवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा, इटली के असिसि में मौजूद मुक्केबाज मनीष कौशिक, सतीश कुमार, पूजा रानी व सिमरनजीत कौर और रूस में रुके पहलवान रवि दहिया और दीपक पुनिया शामिल हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1732954

श्री मनसुख मंडाविया ने अहमदाबाद में वैक्सीन निर्माण संयंत्र का दौरा किया

रसायन एवं उर्वरक और बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री मनसुख मंडाविया ने कल अहमदाबाद में जायडस बायोटेक पार्क का दौरा किया। ट्विटर पर मंत्री ने लिखा कि जायडस ने 'जेडवाईसीओवी-डी' को विकसित किया है, जो दुनिया की पहली डीएनए-आधारित कोविड-19 वैक्सीन होगी।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1732692

 

पीआईबी के क्षेत्र कार्यालयों से मिली जानकारी

हरियाणा: अब तक पॉजिटिव पाए गए नमूनों की कुल संख्या 7,68,903 है। कुल सक्रिय कोविड-19 रोगियों की संख्या 1,186 है। मृतकों की संख्या 9,486 है। अब तक टीकाकरण कराने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 94,07,241 है।

चंडीगढ़: लैब सत्यापित कोविड-19 के कुल मामले 61,728 हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 143 है। अब तक कोविड-19 से होने वाली मौतों की कुल संख्या 808 है।

हिमाचल प्रदेश: अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 2,02,642 है। अभी सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,365 है। अब तक दर्ज की गई मौतें 3,467 हैं।

महाराष्ट्र: रविवार को महाराष्ट्र ने 9,336 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले और 123 लोगों की मौत होने की सूचना दी, जिससे संक्रमणों की संख्या 60,98,177 और मृतकों की संख्या 1,23,030 हो गई। दिन भर में कुल 3,378 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 58,48,693 हो गई, राज्य में 1,23,225 सक्रिय मामले बचे हैं। महाराष्ट्र में अब स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट) 95.91 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है। दिन भर में मुंबई में 553 नए मामले और 24 अन्य लोगों की मौत दर्ज की गई, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,24,675 और मृतकों की संख्या 15,544 हो गई। राज्य में कोविड-19 टीके की कुल 3.39 करोड़ खुराकें लगाई गईं।

गुजरात: रविवार को गुजरात ने कोविड-19 के 70 मामलों और संक्रमण से दो लोगों की मौत होने की सूचना दी, जिससे राज्य में कुल मामले बढ़कर 8,23,833 और मृतकों की संख्या 10,069 हो गई। दिन में 128 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 8,11,297 हो गई, जो कुल मामलों का 98.48 प्रतिशत है। राज्य में अभी 2,467 सक्रिय मामले हैं, जिनमें 10 मरीजों की स्थिति गंभीर है। राज्य में अब तक कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण 2,68,07,725 पहुंच गया है, जिसमें रविवार को हुए 2,65,647 टीकाकरण शामिल है।

राजस्थान: रविवार को राजस्थान में चार अन्य लोगों की मौत के साथ कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,938 हो गई, जबकि 71 नए मामलों ने संक्रमणों की संख्या को 9,52,734 तक पहुंचा दिया। इनमें सबसे ज्यादा 19 नए मामले जयपुर में सामने आए। अब तक कुल 9,42,616 लोग संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,180 है।

मध्य प्रदेश: रविवार को मध्य प्रदेश ने कोविड-19 के 47 नए मामले और आठ लोगों की मौत के मामले सामने आए, जिससे मामलों की कुल संख्या 7,89,983 और मृतकों की संख्या 9,009 हो गई। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 50 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 7,80,495 हो गई। मध्य प्रदेश में 49 सक्रिय मामले बचे हैं। मध्य प्रदेश के 52 में से 37 जिलों में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया।

छत्तीसगढ़: रविवार को छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 229 नए मामले सामने आए और तीन अन्य लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में संक्रमित मामलों की संख्या 9,95,718 और मृतकों की संख्या 13,456 हो गई। दिन भर में विभिन्न अस्पतालों से कुल 30 लोगों को छुट्टी मिलने, जबकि 181 अन्य लोगों के अपना होम आइसोलेशन पूरा कर लेने के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या 9,76,917 तक पहुंच गई। राज्य में अभी कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 5,345 है। छत्तीसगढ़ में लगाई जा चुकी टीके की खुराकों की संख्या एक करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। राज्य में कोविड टीके की 1,00,56,000 से ज्यादा खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

गोवा: रविवार को गोवा सरकार ने वर्तमान में लागू राज्यस्तरीय कर्फ्यू को 12 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया, जो कोविड-19 के मामलों पर रोक लगाने के लिए हैं, लेकिन सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक समारोहों, विवाहों और अन्य सभाओं को अधिकतम 100 लोगों तक या जगह की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अनुमति दे दी है। हालांकि, राज्य में कैसोनो 12 जुलाई तक बंद रहेंगे। रविवार को गोवा में 164 नए मामले आने से कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,67,436 हो गए, जबकि चार अन्य मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3,073 हो गई। जैसा कि दिन भर में 202 कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने और अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद, राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 1,62,276 हो गई। अभी इस तटीय राज्य में संक्रमण के 2,087 सक्रिय मामले हैं।

केरल: राज्य में प्रतिदिन कोविड के 10,000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। कल 12,100 लोगों में इस संक्रमण का पता चला। अभी एक लाख से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक कुल 1,48,77,146 टीकाकरण हो चुके हैं। इनमें से 1,12,22,813 पहली और 36,54,333 दूसरी खुराक है।

तमिलनाडु: राज्य में कोविड-19 के 3,867 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए; तमिलनाडु में लॉकडाउन में दी गई छूट आज से प्रभावी हो गई है। रविवार को पूरे तमिलनाडु में 66,600 लोगों को टीके लगाए गए।

कर्नाटक: दर्ज किए गए नए मामले: 1,564; कुल सक्रिय मामले: 44,846; कोविड से हुई नई मौतें: 59; कोविड से हुई कुल मौतें: 35,367; कल लगभग 1,18,674 टीकाकरण हुए, राज्य में अब तक कुल 2,37,64,486 टीकाकरण हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश: राज्य ने 29 लोगों की मौत के साथ 94,595 नमूनों की जांच करने के बाद कोविड-19 के 3,175 नए मामले मिलने की सूचना दी, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 3,692 लोगों को छुट्टी दे दी गई। कुल मामले: 19,02,923; सक्रिय मामले: 35,325; अस्पतालों से छुट्टी पाने के मामले: 18,54,754; मृत्यु: 12,844। कल तक राज्य में कोविड टीकों की कुल 1,64,59,868 खुराकें लगाई जा चुकी हैं, जिनमें 1,31,88,396 पहली और 32,71,472 दूसरी खुराकें शामिल हैं। दक्षिणी राज्यों के बीच राज्य में रिकवरी रेट सबसे अधिक है। एक जुलाई को, राज्य में रिकवरी रेट 97.31 प्रतिशत रहा है।

तेलंगाना: कल राज्य में कुल 605 नए मामले सामने आए और सात अन्य लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 6,26,690 और मृतकों की संख्या 3,691 हो गई। अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 11,964 है। रिकवरी रेट 97.5% तक पहुंच गया है।

असम: पिछले 24 घंटों में असम में कोविड संबंधी कुल 20 मौतें हुई, जबकि दिन भर में 53,848 नमूनों की जांच करने के बाद संक्रमण के 1,213 नए मामले पता चले।

मणिपुर: दैनिक पॉजिटिविटी रेट मामूली गिरावट के साथ 14.9 प्रतिशत है; वायरस ने 8 अन्य लोगों की जान ले ली, जबकि 643 पॉजिटिव मामले आने के साथ 600 से ज्यादा दैनिक बढ़ोतरी जारी है। जिन लोगों को टीके लगाये जा चुके हैं, उनकी कुल संख्या 7,29,061 है और अब तक इनमें से दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या 85,750 है।

मेघालय: रविवार को राज्य में कोविड-19 के सात अन्य मरीजों की मौत हो गई, जबकि पिछले 24 घंटों में राज्य में 489 नए मामले सामने आए।

 

सिक्किम: शनिवार को 1,367 नमूनों की जांच करने पर 176 नए मामले सामने आए, जिसने सिक्किम में दैनिक जांच का पॉजिटिविटी रेट 12.8% पहुंचा दिया। अब सिक्किम में कोविड के 2,101 सक्रिय मामले हैं। लगातार तीसरे दिन कोविड संबंधी एक भी मौत नहीं हुई है।

त्रिपुरा: पिछले 24 घंटों में 428 नए पॉजिटिव मामले सामने आए और 4 अन्य लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 15,966 लोगों को टीके लगाए गए। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 3 जुलाई तक राज्य में कुल 26,13,644 टीकाकरण हुआ, जिसमें 19,98,998 पहली और 6,14,646 दूसरी खुराकें थीं।

नगालैंड: रविवार को नगालैंड ने 68 नए मामले सामने आने और एक भी मौत न होने की सूचना दी। राज्य में सक्रिय मामले की संख्या 1,234 है,जबकि कुल मामले 25,519 हैं। नगालैंड में अब तक कुल 5,36,257 लोगों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 4,68,202 व्यक्तियों ने अपनी पहली, जबकि 68,055 लोगों ने अपनी दूसरी खुराक ली।

 

महत्वपूर्ण ट्वीट्स

*****

एमजी/एएम/आरकेएस/डीसी



(Release ID: 1733077) Visitor Counter : 634


Read this release in: English , Marathi , Gujarati