अंतरिक्ष विभाग

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा इस साल अक्टूबर में दुबई में होने वाले वर्ल्ड एक्सपो में भारत की अंतरिक्ष ताकतको प्रदर्शित किया जाएगा


एक्सपो दुनिया के सामने मोदी के नए भारत को प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर होगा

Posted On: 14 JUN 2021 5:19PM by PIB Delhi

केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डीओएनईआर) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्षराज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि मोदी का नया भारत अपने अंतरिक्ष कौशल से नई पहचान बना रहा है, जो कि इसे विश्व के प्रमुख राष्ट्रों के समूह में एक अग्रणी सदस्य के रूप में स्थापित करता है।

बैठक के दौरान, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सदस्यों ने डॉ. जितेंद्र सिंह को दुबई में आगामी विश्व एक्सपो के बारे में जानकारी दी।जहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अंतरिक्ष विभाग, की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष पैवेलियनबनाया गया है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विजन था जिसने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की क्षमता का विस्तार कर इतिहास बनाया। इसके तहत देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल,क्षमता और तकनीकी के क्षेत्र में उन्नत करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की क्षमता और इसकी सफलता की कहानी का प्रदर्शन न केवल दुनिया को प्रेरित करेगा बल्कि उन्हें अपने भविष्य के अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से संबंधित कार्यक्रमों और परियोजनाओं की योजना बनाने के बारे में दिशा भी देगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मेंभारत,विश्व समुदाय में एक प्रमुख देश बन रहा है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, यह गर्व की बात है कि अंतरिक्ष क्षमताओं में भारत, श्रेष्ठता से शीर्ष पर पहुंचने में अहम योगदान देगा। उन्होंने कहा कि आज दुनिया चंद्रयान,मंगल मिशन और आने वाले गगनयान से मुग्ध है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/FICCI001SK2A.jpg

मंत्री ने कहाभारत अपने विजन और रचनात्मक कौशल का उपयोग करते हुए राष्ट्रीय संसाधनों के अधिकतम उपयोग के लिए आपूर्ति आधारित मॉडल से मांग आधारित मॉडल में परिवर्तित कर अंतरिक्ष क्षेत्र में अहम बदलावकरेगी। इसके साथ ही अनुसंधान एवं विकास, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष में नई सीमाओं पर अधिक जोर दिया जाएगा। भविष्य की पीढ़ी को अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए आकर्षित करने और उसका बेहतर इस्तेमाल करने के नजरिए से अंतरिक्ष अन्वेषण, मानव को ले जाने वाले अंतरिक्ष यान को तैयार करने में मदद मिलेगी।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोलना एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह कदम सुनिश्चित करेगा कि भारत एक प्रतिस्पर्धी अंतरिक्ष बाजार बनेगा और अंतरिक्ष कार्यक्रम का लाभ सबसे गरीब तक पहुंचेगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार नेपिछले 7 साल में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बुनियादी ढांचे के विकास के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ आम नागरिक के लिए जीवन को आसान बनाने के लिए विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष और उपग्रह प्रौद्योगिकी का आज रेलवे,सड़क और पुल निर्माण, कृषि क्षेत्र,आवास, टेली-मेडिसिन आदि में बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है, इसके अलावा आपदा प्रबंधन और सटीक मौसम पूर्वानुमान भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

डॉ. जितेंद्र सिंह, जो पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के मंत्री भी हैं, उन्होने कहा कि पूर्वोत्तर भारत को भी दुनिया के सामने पेश किया जाएगा, क्योंकि भारत पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र के नेतृत्व में एक्ट ईस्ट नीति के जरिए कदम बढ़ा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बांस क्षेत्र को दिया गया प्रोत्साहन और विभिन्न क्षेत्रों में इसके इस्तेमाल से दुनिया के ग्रीन प्रयास के लिए एक बड़ा आकर्षण होंगे।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत एक्सपो में दुनिया के सामने अरबों अवसरों की भूमि के रूप में फार्मा, रत्न और आभूषण, स्टार्ट-अप, खाद्य प्रसंस्करण, प्राचीन विरासत और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में अपनी अग्रणी भूमिका के अलावा अंतरिक्ष में अपने कौशल को पेश करेगा। दुबई में वर्ल्ड एक्सपो का आयोजन 1 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक किया जा रहा है, जो भारत के स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उत्सव के साथ भी मेल खाएगा। इस एक्सपो में 192 देश भाग लेंगे, जहां भारत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सहित 11 थीम प्रदर्शित करेगा। एक्सपो का शीर्षक "कनेक्टिंग माइंड्स, क्रिएटिंग द फ्यूचर" है।

<><><><><>

एमजी/एएम/पीएस/डीसी



(Release ID: 1732609) Visitor Counter : 225