रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय

श्री डी वी सदानंद गौड़ा ने कहा कि सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों को लिपोसोमल अम्फोटेरिसिन बी की अतिरिक्त 2,12,540 शीशियां आवंटित की गई है

प्रविष्टि तिथि: 28 JUN 2021 7:33PM by PIB Delhi

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री, श्री डी वी सदानंद गौड़ा ने आज घोषणा किया कि सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों को म्यूकोर्मिकोसिस के उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली लिपोसोमल अम्फोटेरिसिन बी की अतिरिक्त 2,12,540 शीशियां आवंटित की गई है।

मंत्री ने यह भी बताया कि पूरे देश में अब तक लगभग 10 लाख शीशियां आवंटित की गई है, जिससे म्यूकोर्मिकोसिस के रोगियों के लिए लिपोसोमल अम्फोटेरिसिन बी की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।

****

एमजी/एएम/एके/सीएस


(रिलीज़ आईडी: 1730996) आगंतुक पटल : 397
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Punjabi , Tamil , Kannada