कोयला मंत्रालय

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 के अवसर पर सीएमपीडीआईएल में टीकाकरण अभियान

प्रविष्टि तिथि: 21 JUN 2021 7:30PM by PIB Delhi

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 के अवसर पर सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इन्स्टीच्यूट, सीएमपीडीआईएल (मुख्यालय) रांची द्वारा सीएमपीडीआईएल परिसर में रांची जिला प्रशासन के सहयोग से टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया।

सीएमपीडीआईएल के प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार ने टीकाकरण अभियान का उद्घाटन किया। 18-44 आयु वर्ग के 100 से अधिक सदस्यों ने सीएमपीडीआईएल के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ओमप्रकाश और डॉ (श्रीमती) शिल्पी स्वरूप की देखरेख में वैक्सीन की पहली खुराक ली। 

इस अवसर पर निदेशक श्री ए के राणा एवं निदेशक श्री एसके गोमस्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

**************

एमजी/एएम/एबी/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1729280) आगंतुक पटल : 200
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Telugu