पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

उत्‍तराखण्‍ड, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, पूर्वी मध्‍य प्रदेश, गुजरात के पूर्वी हिस्‍सों और तटीय कर्नाटक में भारी से अति भारी बारिश के बीच एक-दो स्‍थानों पर मूसलाधार वर्षा की संभावना

Posted On: 18 JUN 2021 3:46PM by PIB Delhi

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र अनुसार:

विज्ञप्ति जारी करने का समय: शुक्रवार 18 जून 2021, 14:20 आईएसटी

समग्र भारत का मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन (मध्यान्ह):

  • उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात के पूर्वी हिस्‍सों और तटीय कर्नाटक में कई जगहों पर बारिश के साथ एक-दों स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। इन भागों में कुछ स्‍थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
  • राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के साथ बादलों की गर्जना और बिजली कड़कने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात और मराठवाड़ा में भी एक-दो स्‍थानों पर बादलों की गर्जना के साथ बिजली कड़कने की घटनाएं हो सकती हैं।
  • बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों, उत्तरी अंडमान सागर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों के पास 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक हवाएं चलने की संभावना है। इन भागों में हवाएं की गति कुछ समय के लिए 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा अरब सागर के उत्‍तरी, मध्य और दक्षिण-पश्चिमी भागों पर भी 45-55 किमी प्रति घंटे और कुछ समय के लिए 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके चलते केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के तटों के पास मछली पकड़ने की गतिविधियों को रोकने का सुझाव दिया गया है।

और अधिक जानकारी तथा ग्राफिक्‍स के लिए यहां क्लिक करें:

स्थान आधारित विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप, कृषि-मौसम सलाह के लिए मेघदूत ऐप, और बिजली गिरने संबंधी चेतावनी जानने के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करें। जिलेवार मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए राज्यों के मौसम कार्यालय/क्षेत्रीय मौसम कार्यालय की वेबसाइट पर लोग ऑन करें।

****

एमजी/एएम/डीटी/सीएस



(Release ID: 1728331) Visitor Counter : 211