पर्यटन मंत्रालय

पर्यटन मंत्रालय और उसके क्षेत्रीय कार्यालयों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई 2021) को मनाने के लिए भारत और विदेशों में सप्ताह भर चलने वाली ऑनलाइन गतिविधियों की शुरुआत की  


"प्रतिरक्षण के लिए योग" विषय पर 19 जून 2021 को एक वेबिनार का आयोजन किया जाएगा

Posted On: 17 JUN 2021 6:59PM by PIB Delhi

भारत कई प्राचीन स्वास्थ्य कलाओं का खजाना है। योग भारत की प्राचीन परंपराओं, उपचार, विकास और आत्म-साक्षात्कार के उद्देश्य से सदियों पुरानी तकनीकों का एक अमूल्य उपहार है। स्वस्थ शरीर, मन और आत्मा के प्रति योग एक समग्र दृष्टिकोण है। आज के परिदृश्य में जब पूरी दुनिया महामारी से लड़ रही है; प्रतिरक्षा में सुधार के लिए योग सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक है। आसन, प्राणायाम के माध्यम से योग का अभ्यास करने से हमें पूरे मन, शरीर और आत्मा में सामंजस्य बनाए रखने में मदद मिलती है।

वर्ष 2015 से प्रत्येक वर्ष पूरी दुनिया में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) के रूप में मनाया जाता है। पर्यटन मंत्रालय और इसके घरेलू और विदेशी क्षेत्रीय कार्यालय बड़े पैमाने पर आईडीवाई मनाते हैं। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए, पर्यटन मंत्रालय योग समर्पित यात्रा कार्यक्रमों के साथ दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पत्रकारों, प्रचारकों, टूर ऑपरेटरों आदि की मेजबानी करता है। मौजूदा महामारी की स्थिति के कारण जब वास्तविक यात्रा उचित नहीं है, पर्यटन मंत्रालय और भारत और विदेशों में इसके क्षेत्रीय कार्यालयों ने आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए शीर्षक "बी विद योग बी एट होम" यानी घर पर ही योग के साथ, पर आधारित विभिन्न ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू किए हैं।

पर्यटन मंत्रालय भारत में प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करने वाले वेलनेस टूरिज्म और आध्यात्मिक पर्यटन के एकीकरण के रूप में योग को बढ़ावा देगा। सप्ताह भर चलने वाले योग दिवस समारोहों के दौरान, योग के महत्व को दर्शाने वाले पोस्ट/तस्वीरें/वीडियो मंत्रालय के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए जाएंगे। पर्यटन मंत्रालय अनुभवी योग शिक्षकों/ब्लॉगरों/प्रचारकों के साथ सजीव सत्र आयोजित करने की भी योजना बना रहा है कि कैसे योग ने उनके जीवन को बदल दिया। पर्यटन मंत्रालय ईशा फाउंडेशन के सहयोग से शनिवार, 19 जून 2021 को 1100 बजे इस वर्ष के विषय "बी विद योग बी एट होम" यानी घर पर ही योग, पर आधारित एक वेबिनार "योग फॉर इम्युनिटी" का आयोजन करेगा। वेबिनार के दौरान, ईशा फाउंडेशन के योग विशेषज्ञ सिंह क्रिया का प्रदर्शन करेंगे, जो प्रतिरक्षा और समग्र शक्ति में सुधार के लिए एक सरल लेकिन शक्तिशाली योग अभ्यास है।

पर्यटन मंत्रालय के घरेलू और विदेशी क्षेत्रीय कार्यालयों ने भी योग के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने और एक स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों और सभी आयु वर्ग के लोगों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई है। हमारे दिन-प्रतिदिन में योग के महत्व पर जोर देने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में छात्रों के लिए ऑनलाइन निबंध, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, योग पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिताएं, योग के सजीव प्रदर्शन के साथ वेबिनार आयोजित करना, ई-योग पुस्तक के साथ और भी बहुत कुछ शामिल हैं! अधिक जानकारी के लिए अतुल्य भारत को फॉलो करें:

इंस्टाग्राम पर- https://instagram.com/incredibleindia?igshid=v02srxcbethv

ट्विटर पर - https://twitter.com/incredibleindia?s=21

फेसबुक पर - https://www.facebook.com/incredibleindia/

लिंक्डइन पर - https://www.linkedin.com/company/incredibleindia

वेबसाइट पर - https://www.incredibleindia.org/

यूट्यूब पर- https://www.youtube.com/channel/UCMxJPchGLE_CJ1MJbJy-xDQ के माध्यम से जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 *******

एमजी/एएम/एमकेएस/

 

 



(Release ID: 1728089) Visitor Counter : 199