पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
अगले 5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की आशंका नहीं है
प्रविष्टि तिथि:
12 JUN 2021 4:45PM by PIB Delhi
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार:
(जारी करने की तिथी व समय: 12 जून, 2021 समय 1600 बजे आईएसटी)
तापमान की वर्तमान स्थिति और अगले 5 दिनों के लिए चेतावनी
बीते दिन का तापमान परिदृश्य:
लू का प्रकोप : - देश के किसी भी हिस्से में लू का प्रकोप नही रहा।
अधिकतम तापमान:- 11 जून को अधिकतम तापमान पश्चिमी राजस्थान के लगभग सभी भागों में, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ भागों में 40.0°C से अधिक रिकॉर्ड किया गया।
कल सबसे अधिक तापमान पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में 44.2°C रिकॉर्ड किया गया।
आज दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान की स्थिति:
रात में तेज़ गर्मी: कहीं नहीं रही
न्यूनतम तापमान:- पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1°C से 5.0°C अधिक दर्ज किया गया। जबकि हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर और हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली में एक-दो स्थानों पर सामान्य से 1.6°C से 3.0°C अधिक दर्ज किया गया।
(और अधिक जानकारी तथा ग्राफिक्स के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें)
स्थान आधारित विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप, कृषि-मौसम सलाह के लिए मेघदूत ऐप, और बिजली गिरने संबंधी चेतावनी जानने के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करें। जिलेवार मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए राज्यों के मौसम कार्यालय/क्षेत्रीय मौसम कार्यालय की वेबसाइट पर लोग ऑन करें।
****
एमजी /एएम/ डीटी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 1726657)
आगंतुक पटल : 245