स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
कोविड राहत सामग्री की नवीनतम जानकारी
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अभी तक 18,040 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर; 19,085 ऑक्सीजन सिलेंडर; 19 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट; 15,256 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी; 7.7 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन; 12 लाख फैवीपिराविर टैबलेट वितरित किए गए/भेजे गए
प्रविष्टि तिथि:
29 MAY 2021 2:01PM by PIB Delhi
भारत सरकार को 27 अप्रैल, 2021 से विभिन्न देशों / संगठनों से कोवड-19 राहत चिकित्सा सामग्री तथा उपकरण प्राप्त हो रहे हैं। इन सामग्रियों और उपकरणों को तेजी से राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को वितरित किए जा रहे हैं /भेजे जा रहे हैं।
27 अप्रैल, 2021 से 28 मई, 2021 तक कुल 18,040 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर; 19,085 ऑक्सीजन सिलेंडर; 19 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट; 15,256 वेंटिलेटर/बीआईपीएपी; 7.7 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन; 12 लाख फैवीपिराविर टैबलेट सड़क तथा हवाई मार्गों से भेजे गए हैं।
तुर्की, इंडियन बिजनेस एसोसिएशन (ताईवान), रोश (स्विटजरलैंड) तथा ईली लिली से 26/28 मई 2021 को प्राप्त राहत सामग्री में निम्नलिखित शामिल हैं:
|
सामग्री
|
मात्रा
|
|
ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर
|
20
|
|
ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर प्लांट
|
5
|
|
ऑक्सीजन सिलेंडर
|
680
|
|
टॉक्लिजुमाब
|
50,000
|
|
बैरिसिटीनिब
|
20,000
|
|
वेंटिलेटर/ बीआई-पीएपी/ सीपीएपी
|
50
|
* कृपया ध्यान दें: इसमें तुर्की से प्राप्त 680 ऑक्सीजन सिलेंडर शामिल हैं, जिनमें कुछ अनुपालन समस्या है, इसलिए गोदाम में रोक दिया गया है।
प्राप्तकर्ता राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और संस्थानों को प्रभावी तत्काल आवंटन और सुव्यवस्थित वितरण एक सतत कार्य है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नियमित आधार पर व्यापक रूप से इसकी निगरानी कर रहा है। अनुदान, सहायता और दान के रूप में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के रूप में विदेशी कोविड राहत सामग्री की प्राप्ति और आवंटन के समन्वय के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में एक समर्पित समन्वय प्रकोष्ठ बनाया गया है। इस प्रकोष्ट ने 26 अप्रैल, 2021 से काम प्रारंभ किया। मानक संचालन प्रक्रिया तय की गई है और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इसे 2 मई, 2021 से लागू किया जा रहा है।
एमजी/एएम/एजी/डीसी
(रिलीज़ आईडी: 1722703)
आगंतुक पटल : 242