आयुष
आयुष मंत्री कल रिपॉजिट्री पोर्टल और आयुष संजीवनी एप्प लॉन्च करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
26 MAY 2021 8:05PM by PIB Delhi
आयुष एक और मील का पत्थर हासिल कर लेगा, जब आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री किरेन रिरिजू कल एक वर्चुअल कार्यक्रम में आयुष क्लीनिकल केस रिपॉजिट्री (एसीसीआर) पोर्टल और आयुष संजीवनी एप्प का तीसरा संस्करण लॉन्च करेंगे।
एसीसीआर पोर्टल (https://accr.ayush.gov.in/) आयुष चिकित्सकों और आम जनता, दोनों को एक ऐसा प्लेटफार्म प्रदान करेगा, जहां विभिन्न सुविधायें मौजूद रहेंगी। इस पोर्टल का उद्देश्य आयुष चिकित्सा से सम्बंधित व्यक्तियों से प्राप्त क्लीनिकल परिणामों के हवाले से उसकी सूचना को बड़े पैमाने पर जमा करना है। पोर्टल से न सिर्फ सूचना मिलेगी, बल्कि विश्लेषण और अनुसंधान को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इसके जरिये विभिन्न रोगों के उपचार में आयुष प्रणाली की क्षमता को दस्तावेजी रूप दिया जायेगा।
पोर्टल से आयुष चिकित्सा से सम्बंधित समुदायों को तो लाभ होगा, लेकिन साथ-साथ जनता को भी आयुष की विभिन्न विधाओं के बारे में वैज्ञानिक समझ बढ़ाने में मदद मिलेगी। एसीसीआर पोर्टल का एक उल्लेखनीय तत्त्व यह है कि यह इसमें आयुष प्रणालियों के जरिये कोविड-19 मामलों के उपचार के बारे में सूचनाओं को एक अलग खंड में रखा जायेगा।
आयुष संजीवनी एप्प (तीसरा संस्करण) को गूगल प्ले स्टोर और आई-ओएस पर उपलब्ध करा दिया गया है। इस संस्करण में यह भी शामिल किया जायेगा कि आयुष 64 और कबूसुर कुडीनीर दवाओं सहित चुनी हुई आयुष औषधियों के लक्षण-रहित, हल्के और कम गंभीर कोविड मामलों के उपचार में क्या भूमिका रही। इसके बारे में अहम अध्ययन किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि एक राष्ट्रीय वितरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके जरिये आयुष मंत्रालय घर में आईसोलेशन में रहने वाले कोविड मरीजों को दोनों कारगर आयुष दवायें नि:शुल्क उपलब्ध करा रहा है।
इस लॉन्च कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग, फेसबुक और यू-ट्यूब पर 3.30 अपराह्न से आयुष मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल के जरिये देखी जा सकती है।
***
एमजी/एएम/एकेपी/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1722054)
आगंतुक पटल : 444