स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
कोविड राहत सामग्री पर ताजा जानकारी
अब तक 12,800 से अधिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 15,800 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर,19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 9,900 से अधिक वेंटिलेटर/बीआई पीएपी, 6.1 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शीघ्रता से वितरित / भेजे गये
Posted On:
19 MAY 2021 5:00PM by PIB Delhi
भारत सरकार को 27 अप्रैल 2021 से विभिन्न देशों/संगठनों से कोविड-19 राहत चिकित्सा आपूर्ति और उपकरणों का अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मिल रहा है। इन राहत सामग्रियों को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तुरंत भेजा जा रहा है।
इसके तहत अभी तक कुल 12874 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 15,801 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 9,925 वेंटिलेटर/बीआईपीएपी, 6.1 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन को 27 अप्रैल 2021 से 18 मई 2021 तक सड़क और वायु मार्ग से भेजा / वितरित किया गया।
17-18 मई 2021 को स्पेन, ओंटारियो, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया और जर्मनी से प्राप्त प्रमुख सामग्रियां निम्नलिखित हैं:
राहत समाग्री
|
मात्रा
|
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
|
191
|
वेंटिलेटर/बीआई-पीएपी/सीपीएपी
|
1399
|
इंफ्रारेड थर्मामीटर
|
500
|
राहत सामग्रियों को राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और संस्थानों को तुरंत आवंटन और सुव्यवस्थित वितरण करना एक सतत प्रयास है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नियमित आधार पर इसकी व्यापक निगरानी कर रहा है। अनुदान, सहायता और दान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के रूप में विदेशी कोविड राहत सामग्री की प्राप्ति और आवंटन के समन्वय के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में एक अलग से समन्वय सेल बनाया गया है। इस सेल ने 26 अप्रैल 2021 से काम करना शुरू कर दिया था। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर 2 मई, 2021 से लागू कर दी गई है।
*****
एमजी/एएम/पीएस/डीवी
(Release ID: 1719983)