सूचना और प्रसारण मंत्रालय

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार घोषित, सिक्किम को फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल राज्य (मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट) का पुरस्कार


गैर-फीचर फिल्म की श्रेणी में ‘एन इंजीनियर ड्रीम’ ने जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार, जबकि ‘मरक्कर-अराबिक्कदालिन्ते-सिम्हम’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार

भरपूर मनोरंजन प्रदान करने वाली फिल्म ‘महर्षि’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार, जबकि आनंदी गोपाल को सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनाने के लिए पुरस्कार

केसरी फिल्म में ‘तेरी मिट्टी’ गाने के लिए बी. पराक को सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक गायक (पुरुष श्रेणी) का पुरस्कार, ‘ओथ्था सेरुप्पु साइज़-7’ को विशेष ज्युरी पुरस्कार

धनुष और मनोज बाजपेयी को संयुक्त रूप से मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार

‘मणिकर्णिका- दि क्वीन ऑफ झांसी एंड पंगा’के लिए कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

Posted On: 22 MAR 2021 5:37PM by PIB Delhi

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के निर्णायक मंडल (ज्युरी) ने सोमवार को वर्ष 2019 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की। पुरस्कारों की घोषणा से पहले निर्णायक मंडल के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर से मुलाकात की और उन्हें पुरस्कारों का परिणाम सौंपा। निर्णायक मंडल में भारतीय सिनेमा जगत के ख्याति प्राप्त फिल्म निर्माता और जानी-मानी फिल्मी हस्तियाँ शामिल हैं।पुरस्कारों की घोषणा सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष श्री एन. चंद्रा, गैर-फीचर फिल्म ज्युरी के अध्यक्ष श्री अरुण चड्ढा, मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट ज्युरी के अध्यक्ष श्री शाहजी एन करुण और बेस्ट राइटिंग ऑन सिनेमा ज्युरी के अध्यक्ष श्री सैबल चटर्जी ने की।

गैर-फीचरफिल्मकीश्रेणीमेंएनइंजीनियरड्रीमनेसर्वश्रेष्ठफिल्मका पुरस्कार जीता, जबकिमरक्कर-अराबिक्कदालिन्ते-सिम्हमकोफीचरफिल्मकी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कारसे नवाज़ा गया।कस्तूरी ने सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म (बेस्ट चिल्ड्रंस फिल्म) का पुरस्कार अपनी झोली में डाला। वहीं दूसरी ओर, श्रीक्षेत्र-रु-सहीजता को सर्वश्रेष्ठ आर्ट एवं कल्चर फिल्म का पुरस्कार मिला।

सिक्किम को फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल राज्य (मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट) का पुरस्कार मिला। मराठी फिल्म बारदो में रान पतोला गाने के लिए सावनी रविन्द्रन को बेस्ट फीमैल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार। मलयालम फिल्म जल्लिकट्टु के लिए गिरीश गंगाधरन को बेस्ट सिनेमटोग्राफी पुरस्कार दिया गया।

पुरस्कारों की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 

 

एमजी/एएम/पीजी



(Release ID: 1706720) Visitor Counter : 1597