संस्‍कृति मंत्रालय

 ‘आजादी का अमृत महोत्सव’के शुभारम्भ के अवसर पर प्रधानमंत्री कल साबरमती आश्रम से शुरू होने वाली दांडी पदयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, श्री प्रहलाद सिंह पटेल इस पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे

Posted On: 11 MAR 2021 5:17PM by PIB Delhi

गौरवपूर्णआजादी का अमृत महोत्सव' (India@75) के शुभारम्भ के अवसर पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल 12 मार्च, 2021 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से शुरू होने वाली पदयात्रा (स्वतंत्रता मार्च) का नेतृत्व करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पदयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। श्री पटेल विभिन्न राज्यों के 81 सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पहले 75किलोमीटर की पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे, जो 16 मार्च को गुजरात के नडियादपहुंचेगी।गांधीजी ने नमक कानून के खिलाफ 81 पदयात्रियों के साथ 12 मार्च, 1930 को साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की थी।

पदयात्रा के दौरान, संस्कृति मंत्री रात्रि पड़ाव वाले स्थान पर पदयात्रियों के साथ रात भर रुकेंगे और अगले दिन उसी स्थान से पदयात्रा फिर शुरू होगी। श्री पटेल रात्रि पड़ाव वाले स्थान पर स्थानीय लोगों से मिलेंगे और बातचीत करेंगे। 12 मार्च को साबरमती से शुरू होकर यह पदयात्रा 16 मार्च को नडियाद पहुंचने तक जारी रहेगी। इसी तरह, गुजरात के 81 युवाओं का एक समूह भी 12 मार्च को साबरमती से पदयात्रा शुरू करेगा और ये पदयात्री दांडी तक जायेंगे।

***

एमजी/ एएम /जेके/एसके



(Release ID: 1704197) Visitor Counter : 326