वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

भारत का वाणिज्यिक व्यापार: प्रारंभिक आंकड़ा, फरवरी 2021


भारत का वाणिज्यिक निर्यात फरवरी 2021 में 27.67 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में फरवरी 2020 में 27.74 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा था, 0.25 की गिरावट

फरवरी 2021 में भारत का वाणिज्यिक आयात 40.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि फरवरी 2020 में 37.90 बिलियन अमरीकी डॉलर था, 6.98 फीसदी की बढ़ोतरी

भारत फरवरी, 2021 में शुद्ध रूप से आयातक रहा, जहां 12.88 बिलियन अमेरिकी डॉलर के व्यापार घाटे की तुलना में 10.16 बिलियन अमेरिकी डॉलर के व्यापार घाटे के साथ 25.84% की वृद्धि

फरवरी 2021 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात का मूल्य 22.48 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि फरवरी 2020 में यह 21.28 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, 5.65% की सकारात्मक वृद्धि

फरवरी, 2021 में गैर-तेल और गैर-जीजे (सोना, चांदी और कीमती धातु) का आयात 23.85 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में फरवरी 2020 में 22.21 बिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज किया गया, 7.40 % की सकारात्मक वृद्धि

निर्यात के शीर्ष 5 कमोडिटी समूह जिन्होंने फरवरी 2021 की तुलना में फरवरी 2020 के दौरान सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है: अन्य अनाज (542.06%), खाद्य तेल (244.12%), लौह अयस्क (167.79%), फर्श कवरिंग सहित जूट निर्माण (45.40%) और चावल (30.10%)

फरवरी 2021 की तुलना में फरवरी 2020 में गिरावट दिखाने वाले आयात के शीर्ष 5 कमोडिटी समूह हैं: चांदी (-91.55%), न्यूज़प्रिंट (-80.76%), उर्वरक, कच्चा तेल (-46.01), कोयला, कोक और ब्रिकेट, आदि (-28.09%), और चमड़ा और चमड़ा उत्पाद (-26.75)

Posted On: 02 MAR 2021 2:32PM by PIB Delhi

भारत का वाणिज्यिक निर्यात फरवरी 2021 में 27.67 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में फरवरी 2020 में महज 27.74  बिलियन अमेरिकी डॉलर हुआ, यानी 0.25% की गिरावट दर्ज की गई । अप्रैल-फरवरी 2020-21 में  255.92 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ था, जबकि इस समयावधि में पिछले साल 291.87 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ था, जो कि 12.32% की नकारात्मक वृद्धि दिखाता है।

फरवरी 2021 में भारत का वाणिज्यिक आयात 40.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि फरवरी 2020 में 37.90 बिलियन अमरीकी डॉलर दर्ज किया गया था, यानी 6.98 % की वृद्धि हुई। अप्रैल-फरवरी 2020-21 के दौरान वाणिज्यिक आयात  340.88 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि पिछले साल इसी समयावधि के दौरान यह आंकड़ा 443.24 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो 23.09 % की नकारात्मक वृद्धि दिखाता करता है।

भारत इस प्रकार फरवरी 2021 में शुद्ध रूप से आयातक है, जहां फरवरी 2020 में 10.16 बिलियन अमेरिकी डॉलर के व्यापार घाटे की तुलना में फरवरी 2021 में 12.88 बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार घाटा रहा जिसमें के साथ 26.74 % सुधार हुआ।

फरवरी 2021 में, गैर-पेट्रोलियम निर्यातों का मूल्य 25.16 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो फरवरी 2020 की तुलना में 3.55 % की नकारात्मक वृद्धि दर्ज करता है। फरवरी 2021 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात का मूल्य 22.48 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि फरवरी 2020 में यह 21.28 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, यानी यह 5.65 % की सकारात्मक वृद्धि दर्ज करता है। अप्रैल-फरवरी 2020-21 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात का संचयी मूल्य 211.25 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि 2020-20 में इसी अवधि के लिए यह 219.22 बिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज किया गया था, यानी 3.63 % की कमी प्रदर्शित हुई।

फरवरी 2021 में  8.99 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में फरवरी 2020 में तेल आयात 10.78  बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, यानी 16.63 % की गिरावट आई। अप्रैल-फरवरी 2020-21 में तेल का आयात 72.08 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में 120.50 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो कि 40.18 % की गिरावट दिखाता है।

फरवरी 2021 में गैर-तेल आयात का अनुमान 31.56 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि फरवरी 2020 में यह 27.12 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जिसमें 16.37 % की गिरावट आई। अप्रैल-फरवरी 2020-21 में गैर-तेल आयात 268.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो कि पिछले साल समान अवधि में 322.74 बिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज किया गया था, जो कि 16.73 % की गिरावट दिखाता है।

फरवरी 2021 में गैर-तेल और गैर-जीजे (सोना, चांदी और कीमती धातुओं) का आयात 23.85 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में फरवरी 2020 में 22.21 बिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज किया गया, जो कि 7.40 % की नकारात्मक वृद्धि है। अप्रैल-फरवरी 2020-21 में गैर-तेल और गैर-जीजे आयात 225.49 बिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज किया गया, जो कि अप्रैल-फरवरी 2020-20 में गैर-तेल और गैर-जीजे आयात 272.05 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, यानी 17.11 % की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

निर्यात की प्रमुख वस्तुए जिन्होंने फरवरी 2020 की तुलना में फरवरी 2021 के दौरान सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है: अन्य अनाज (542.06%), खाद्य तेल (244.12%), लौह अयस्क (167.79%), जूट उत्पाद, फ्लोर कवरिंग सहित(45.4%), चावल (30.1%), अनाज और विविध प्रसंस्कृत वस्तु (26.68%), मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद (26.43%), कालीन (19.4%), मसाले (18.46%), ड्रग्स और फार्मास्यूटिकल्स (14.58%), हस्तशिल्प, हाथ से बने कालीन (13.14%), सिरेमिक उत्पाद और कांच के बने पदार्थ (10.8%), सूती धागे / कपड़े / बने-बनाए, हैंडलूम उत्पाद आदि (9.34%), तंबाकू (7.69%), प्लास्टिक और लिनोलियम (3.03%), मीका, कोयला और अन्य अयस्क, खनिज, प्रसंस्कृत सहित  (2.33%), और कार्बनिक तथा अकार्बनिक रसायन (1.16%) शामिल हैं।

फरवरी 2020 की तुलना में फरवरी 2021 के दौरान जिन प्रमुख वस्तुओं के निर्यात की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है उनमें पेट्रोलियम उत्पाद (-27.13%), तिलहन (-25.45%), चमड़ा और चमड़ा विनिर्माण (-21.62%), काजू (-18.6%), रत्न और आभूषण (-11.18%), सभी वस्त्रों का आरएमजी (-8.5%) ), इलेक्ट्रॉनिक सामान (-5.8%), फल और सब्जियां (-4.01%), मानव निर्मित यार्न / कपड़े / मेड-अप आदि (4.0%), इंजीनियरिंग सामान (-2.56%), चाय (-2.49%) , कॉफी (-0.73%), और समुद्री उत्पाद (-0.25%) शामिल हैं।

फरवरी 2021 में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में सकारात्मक वृद्धि दिखाने वाले आयात के प्रमुख वस्तु समूह हैं: सल्फर और अनरोस्टेड आयरन पाइराइट्स (235.96%), सोना (123.95%), डाइंग / टैनिंग / रंग सामग्री (46.38%), रासायनिक सामग्री और उत्पाद (45.51%), इलेक्ट्रॉनिक सामान (37.77%), कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन (37.61%) ), मेटलफिशर अयस्क और अन्य खनिज (29.52%), कृत्रिम रेजिन, प्लास्टिक सामग्री, आदि (25.07%), लौह और इस्पात (23.41%), कपड़ा यार्न कपड़ा, लेख (21.43%), लकड़ी और लकड़ी के उत्पाद (18.56%), मेडिकल और फार्मास्यूटिकल उत्पाद (15.38%),%), और अलौह धातु (12.39%)।

फरवरी 2021 में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में नकारात्मक वृद्धि दिखाने वाले आयात के प्रमुख कमोडिटी समूह हैं: चांदी (-91.55%), न्यूज़प्रिंट (-80.76%), उर्वरक, कच्चा और निर्मित (-46.01%), कोयला, कोक और ब्रिकेट , आदि (-28.09%), चमड़ा और चमड़ा उत्पाद (-26.75%), परिवहन उपकरण (-23.0%), पेट्रोलियम, क्रूड और उत्पाद (-16.63%), परियोजना के सामान (-12.56%), दलहन -11.6% %), मशीन टूल्स (-6.35%), कच्चा कपास और अपशिष्ट (-5.08%), मशीनरी, इलेक्ट्रिकल और नॉन-इलेक्ट्रिकल (-4.85%), व्यावसायिक उपकरण, ऑप्टिकल सामान, आदि (-3.17%), पल्प बेकार कागज (-2.8%), मोती, कीमती और अर्द्ध कीमती पत्थर (-1.42%), फल और सब्जियां (-0.88%), और वनस्पति तेल (-0.56%) आदि।

वाणिज्य व्यापार: प्रारंभिक आंकड़ा, फरवरी, 2021

सारांश मूल्य बिलियन अमेरिकी डॉलर में

 

कुल

गैर पेट्रोलियम

गैर पेट्रोलियम और
गैर रत्न व आभूषण

 

2019-20

2020-21

बदलाव प्रतिशत में

2019-20

2020-21

बदलाव प्रतिशत में

2019-20

2020-21

बदलाव प्रतिशत में

निर्यात

27.74

27.67

-0.25

24.30

25.16

3.55

21.28

22.48

5.65

आयात

37.90

40.55

6.98

27.12

31.56

16.37

22.21

23.85

7.40

घाटा

-10.16

-12.88

26.74

-2.82

-6.40

126.65

-0.93

-1.37

47.41

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शीर्ष कमोडिटी समूहों द्वारा बदलाव

मूल्य बिलियन अमेरिकी डॉलर में

 

फरवरी2020की तुलना में फरवरी 2021में शीर्ष वृद्धि

फरवरी 202की तुलना में फरवरी 2021में शीर्ष गिरावट

 

कमोडिटी समूह

कमोडिटी समूह

कमोडिटी समूह

कमोडिटी समूह

कमोडिटी समूह

कमोडिटी समूह

आयात

लौह अयस्क

294.09

167.79

पेट्रोलियम उत्पाद

-933.82

-27.13

ड्रग्स और फार्मास्यूटिकल्स

254.55

14.58

रत्न और आभूषण

-337.64

-11.18

चावल

210.29

30.10

इंजीनियरिंग माल

-185.01

-2.56

निर्यात

सोना

2928.20

123.95

पेट्रोलियम, क्रूड और उत्पाद

-1792.43

-16.63

इलेक्ट्रॉनिक सामान

1326.97

37.77

कोयला, कोक और ब्रिकेट्स आदि

-514.85

-28.09

जैविक और प्राकृतिक रसायन

559.09

37.61

परिवहन उपकरण

-505.45

-23.00

 

*****



एमजी/ एएम/ केजे



(Release ID: 1701960) Visitor Counter : 311


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Manipuri