रक्षा मंत्रालय

रोंईग, जिम्नेस्टिक और बास्केटबाल खेलों में बॉयज स्पोर्ट कम्पनी बॉम्बे इंजिनियर ग्रुप और केंन्द्र, खड़की,पुणे द्वारा चयन प्रक्रिया

Posted On: 17 FEB 2021 3:28PM by PIB Delhi

बॉम्वे इंजिनियर ग्रुप और केंन्द्र, खड़की, पुणे के बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में भर्ती 25 मार्च से 31 मार्च 2021 तक होगी। राज्य/राष्ट्रीय/ अंतर्राष्टीय स्तर पर पदक विजेताओं को प्राथमिकता दी जायेगी। प्रवेश करने का समय सुबह 07 बजे से 10 बजे तक ही होगी।

2. वांछित योग्यताएं

क्रमसंख्यां

स्पर्धा

आयु

शैक्षिक अर्हता

 

(अ)

रोंईग, जिम्नेस्टिकऔरबास्केटबाल

08 से 14 वर्षआयु(25 मार्च 2007 और 25 मार्च 2013 केमध्य)

न्यूनतम कक्षा 4वींपास

3.अभ्यार्थी को अपने अभिभावक के साथ निम्नलिखित प्रमाण पत्रों ( मूल ) के साथ तथा प्रक्रिया के लिए बॉयज स्पोर्ट कम्पनी, बॉम्बे इंजिनियर ग्रुप और केंन्द्र, खड़की,पुणे आना हैः-

    1. जन्म प्रमाण पत्र (पंचायत जन्म/मृत्यु रजिस्टर द्वारा निर्गत)मूलरूप में।
    2. शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र मूलरूप में।
    3. संम्बन्धित खेल में उपलब्धि का प्रमाण पत्र।
    4. जाति प्रमाण पत्र।
    5. मूलनिवास प्रमाण पत्र (तहसीलदार/एस डी एम द्वारा निर्मित)।
    6. 10 पासपोर्ट साइज फोटो।
    7. आधार प्रमाण पत्र।
    8. चरित्र प्रमाण पत्र।
    9. किट/उपकरण तथा एसेसरीज जो संम्बन्धित खेल में भाग लेने के लिए आवश्यक हो।

4. अभ्यार्थी को अपने खर्च पर चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा स्क्रीनिंग के समय अभ्यार्थी तथा उसके साथ आने वाले व्यक्ति को अपने ठहरने तथा आने जाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

5.अंतिम चुने हुए अभ्यार्थी को मुफ्त खाना पीना, रहना,10वीं तक पढ़ाई,स्पोर्ट किट, बीमा, चिकित्सा और कुशल परीक्षक की सुविधा दी जायेगी। तत्पश्चात् योग्य अभ्यार्थी को निर्धारित नियमों के अनुसार सेना में भर्ती हेतु मौका दिया जायेगा।

6. कोरोना से बचाव के लिए सावधानियां सभी अभ्यार्थी को भर्ती के दौरान मास्क और दस्ताने पहनना तथा रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन-पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन (RT-PCR) / रैपिड एंटीजन टेस्ट प्रमाणपत्र और कोई खतरा नहीं का पामाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

7.संम्पर्क सूत्र अधिक जानकारी के लिए इस नम्वर 9322581748,7992200216,8764063579 और 7030458444 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

अमन आनंद,बीएससी,वकय



(Release ID: 1698679) Visitor Counter : 377